BJP News: बुंदेलखंड की 3 विधान सभाओं पर नाम लगभग तय, जल्द आ सकती है की सूची
Madhya Pradesh विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची कभी भी जारी कर सकती है। इसमें बुंदेलखंड के तीन जिलों में तीन विधानसभाओं पर पार्टी ने नाम तय कर लिए हैं। केवल देवरी सीट पर दो नामों का पैनल है। संभावना है इस सीट पर भाजपा ब्राह्मण कार्ड खेलेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने मप्र में ऐसी सीटों पर जो वह हारती आ रही है, वर्तमान में कांग्रेस के पास हैं, करीब 60 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। जानकारी अनुसार इसमें बुंदेलखंड के दमोह से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया का नाम, छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा से सपा विधायक जो भाजपा में आ गए हैं, उनको भाजपा से टिकट दिए जाने पर सहमति और सागर जिले की देवरी विधानसभा से पूर्व विधायक व कांग्रेस से भाजपा में बृज बिहारी पटेरिया के नाम पर सहमति बन चुकी है। हालांकि यहां से दूसरा नाम मंगल सिंह लोधी का भी पैनल में बताया जा रहा है।
करीब 15 सीटों पर सिंगल नाम, 26 पर डबल नाम हैं
भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान ने जिस सूची को लगभग फाइनल कर लिया है, उसमें प्रदेश की गैर भाजपा विधायक वाली 15 सीटों पर एक-एक नाम शामिल हैं। इनके टिकट फाइनल माने जा रहे हैं, जबकि करीब 26 सीटों पर दो-दो नामों का पैनल बना है, इसमें ही सागर जिले की देवरी सीट शामिल हैं। इसके अलावा तीन सीटें ऐसी बताई जा रही हैं, तीन पर तीन-तीन नामों का पैनल बना है।
बुंदेलखंड की तीन सीटों पर यह नाम फाइनल
दमोह: सिद्धार्थ मलैया
बिजावर: राजेश शुक्ला
देवरी: बृजबिहारी पटेरिया मंगल सिंह लोधी












Click it and Unblock the Notifications