चुनाव आते ही ढोंगी कांग्रेसी सनातनी का भेष धारण कर लेते हैं: BJP प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केशवानी

MP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता है जिनके कारण आज देश का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही देश को आज नई पहचान मिली है। ये बात BJP के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केशवानी ने दमोह जिले की चारों विधान सभा क्षेत्र से होकर निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देते हुए कही।

केशवानी ने बताया कि प्रथम दिन 86 किलो मीटर और दूसरे दिन 150 किलोमीटर दूरी तय करेंगी, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत देव सिंह के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक जनत्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। इस यात्रा में 10 रथ सभा और एक मंच सभा जबेरा में आयोजित होगी और यह यात्रा जिले के 70 गावो से होकर गुजरती हुई 3 लाख से अधिक लोगों से भेंट करेंगी,जिसकी जानकारी पत्रकारों से सांझा की।

BJP leader Durgesh Keshwani conducted Jan Ashirwad Yatra originating from Damoh Legislative Assembly.

कांग्रेस के जमाने में प्रदेश बीमारू राज्य था

प्रदेश प्रवक्ता डॉ केशवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश में जो भी विकास नजर आता है, वो केवल भाजपा की सरकार ने किया है, सड़के खस्ताहाल थी, पानी, बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त था लेकिन 2003 में भाजपा की सरकार बनते ही राज्य में जन कल्याण के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया, सभी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए योजनाएं बनाई और मध्य प्रदेश विकसित राज्य बन गया है।

मध्यप्रदेश कई मामलों में देश का नंबर 1 राज्य बना दिया है। देश के गेहूं निर्यात में मध्यप्रदेश की भागीदारी 45 प्रतिशत है और प्रदेश देश में नंबर-1 है। 3.62 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित कर मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के 3.62 करोड़ गरीबों को मुफ्त इलाज का अधिकार दिया है और 30 लाख से अधिक लोग निशुल्क उपचार करा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 5 करोड़ से अधिक लोगों तक मुफ्त अनाज पहुंचाया है,गरीब कल्याण योजना के कारण प्रदेश के 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आने में सफल रहे हैं।

BJP leader Durgesh Keshwani conducted Jan Ashirwad Yatra originating from Damoh Legislative Assembly.

जनता बनाएगी देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार

डॉ केशवानी ने कहा कि किसी ने मुझसे पूछा कि कमलनाथ के बारे में आपका क्या कहना है? यह वही कमलनाथ हैं, जिन्होंने 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कहा था और 15 महीनों में भी कर्ज माफ नहीं कर सके। कमलनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं, लेकिन उनकी ये इच्छा पूरी नहीं होगी,क्योंकि मध्यप्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देकर देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी। कहा कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है। उसे समझ नहीं आ रहा कि वह जनता के सामने कैसे जाए। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा तो जनता से आशीर्वाद मांग रही है, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस जनाक्रोश रैली निकाल रही है, इसी से यह साबित हो जाता है कि प्रदेश में कांग्रेस की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है। प्रदेश की जनता अब जान चुकी है कि मिस्टर बंटाधार की इस प्रदेश में कोई जगह नहीं, मध्यप्रदेश के मन मे नरेन्द्र मोदी बस गए हैं। उन्होंने कहा कि देश को पूरी दुनिया मे गौरवान्वित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 2023 और 2024 का चुनाव जीतेंगे।

सनातन का अपमान नही सहेगे प्रदेशवासी

कांग्रेस ने खुद को हिंदू विरोधी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।अब चुनाव आते ही कांग्रेस ने अपना सनातन प्रेमी ढोंग शुरु कर दिया है। मंदिरों में हाजिरी लगाई जा रही है। कथाओं का आयोजन कराया जा रहा है। यह दिखाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है जनता को यह बताया जाने लगे कि कांग्रेस हिंदू प्रेमी है, पर सबसे बड़ी विपदा तो यह है कि कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहे 'सहयोगी दलों के नेता ही इनके प्रयास को पलीता लगा रहे हैं।

अन्य प्रदेशों से उठ रही लाडली बहना योजना की मांग: जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह

जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पहले लाडली लक्ष्मी योजना और अब मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है। अब सभी राज्यों की बहनें लाडली बहना योजना की मांग कर रही हैं, उन्होंने कहा कि जब मध्यप्रदेश की बहनोँ के खाते में 3 हजार रुपये आने लगेंगे तो समझो कि हर राज्य के मुख्यमंत्री को यह योजना लागू करनी ही पड़ेगी। विकास की योजनाओं के दम पर भाजपा तो जनता से आशीर्वाद मांग रही है,लेकिन दूसरी तरफ क इसी से यह साबित हो जाता है कि प्रदेश में कांग्रेस की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है, उन्होंने कहा कि देश को पूरी दुनिया मे गौरवान्वित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 2023 और 2024 का चुनाव जीतेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+