लता वानखेड़े ने उसी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया, जहां भाजपा उम्मीदवार सबसे कम अंतर से जीते

Lok Sabha Elections 2024: सागर संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े ने संसदीय इतिहास में सबसे अधिक मतों से जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के चंद्रभूषण बुंदेला को 4 लाख 71 हजार 222 मतों से पराजित किया है।

इसके पहले सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड भी 2019 मैं बीजेपी प्रत्याशी राजबहादुर के नाम था जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु सिंह को 3 लाख पांच हजार मतों से शिकस्त दी थी।

Lok Sabha Elections 2024

प्रत्याशी की जीत के बाद अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मत कहां से प्राप्त हुए है। यूं तो बीजेपी ने संसदीय सीट की आठों विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई है लेकिन सबसे ज्यादा बढ़त सूबे के कबीना मंत्री गोविंद राजपूत की विधानसभा क्षेत्र सुरखी से मिली है। यहां बीजेपी प्रत्याशी को 85 हजार 148 मतों से बढ़त हासिल हुई है।

लोकसभा चुनाव के परिणाम में सागर लोकसभा सीट से भाजपा की डॉ. लता वानखेड़े ने रिकॉर्ड 4 लाख 71 हजार 222 वोटों से जीत हासिल की है। यह जीत सागर लोकसभा सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी जीत है। सागर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है। जिसमें सबसे ज्यादा 85 हजार 148 वोट सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली है। जबकि विधानसभा चुनाव में सबसे कम 2178 वोटों के अंतर से ही सुरखी विधानसभा में भाजपा जीती थी। सुरखी विधानसभा से मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक हैं।

लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में काम किया और लोकसभा परिणाम में अपनी विधानसभा से भाजपा को सबसे ज्यादा वोट दिलाने में सफल रहे है

इसके साथ ही पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की विधानसभा खुरई से भाजपा को 59084 वोट मिली हैं। जबकि विधानसभा चुनाव में खुरई से भाजपा ने 47325 वोटों से जीत हासिल की थी। इस प्रकार सागर लोकसभा सीट के तहत आने वाली सागर जिले की पांच और विदिशा जिले की तीन विधानसभाओं में विधानसभा चुनाव से तुलना की जाए तो लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।

कांग्रेस ने विस चुनाव में जीती थी बीना सीट लेकिन लोकसभा में बीजेपी ने मारी बाजी

लोकसभा चुनाव में जिले की बीना विधानसभा में भाजपा को 38750 वोटों की बढ़त मिली है।
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा बीना विधानसभा में 6270 वोटों से पराजित हुई थी। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला सप्रे जीतकर विधायक चुनी गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव के मतदान से महज दो दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। बीना में भी लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। इसके अतिरिक्त नरयावली, सागर, शमशाबाद, कुरवाई और सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा ने बढ़त हासिल की है

क्या अमित शाह का अल्टीमेटम कर गया काम

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के पहले भोपाल में हुई एक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेतावनी दी थी कि जिस मंत्रियों के इलाके में मतदान प्रतिशत कम होगा, उनका मंत्री पद जा सकता है। बदले में उन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है जिनके क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। हालांकि, अमित शाह ने यह क्लियर नहीं किया था कि कितने फीसदी कम वोटिंग पर मंत्रियों का पद जा सकता है। इस बयान के बाद लोकसभा चुनाव में सागर सीट पर काफी हलचल देखने को मिल गई थी और संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं में बीजेपी विधायक तथा वर्तमान मंत्री समेत पूर्व मंत्री अपनी-अपनी विधानसभा में भाजपा को जिताने में लग गए जिसके दम पर सागर लोकसभा सीट पर भाजपा को यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने हेलीकॉप्टर से प्रचार कर माहौल बनाया,
लेकिन लोगो का मन नहीं जीत नहीं पाए

कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने चुनाव प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत लगाई। वह हेलीकॉप्टर से चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे। हेलीकॉप्टर से प्रचार कर उन्होंने ससंदीय क्षेत्र में गजब का माहौल बनाया। उनकी सभाओं में भीड़ भी पहुंची। लेकिन वह भीड़ वोट में नहीं बदल पाई। इस सीट पर प्रचार प्रसार में कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने भी अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई इसके पीछे चाहे जो बजह रही हो
जिसके चलते कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में महज 3 लाख 16 हजार 757 वोट ही मिल पाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+