उपचुनाव से पहले सागर जिले से अलग हो सकता है बीना, विधायक निर्मला सप्रे ने सीएम के सामने रखी मांग
Sagar News: सागर जिले से जल्दी बीना शहर अलग हो सकता है। बीना अभी सागर जिले की एक तहसील है। बीना को जिला बनाए जाने की मांग यहां के लोगों की लगभग 40 साल पुरानी है। यहां पर होने वाले उपचुनाव से पहले बीना को नया जिला बनाया जा सकता है। इसे लेकर जल्द ही सरकार भी फैसला लेकर जिला बनाए जाने की तैयारियो में जुट सकती है।
बीना की विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के वक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को 20 मांगों का एक पत्र सौंपा था। इस पत्र में बिना को अलग जिला बनाए जाने की मांग भी लिखी हुई थी। उपचुनाव की संभावनाओं को देखते हुए यहां के लोगों ने पिछले कुछ दिनों से जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है।

यहां पर जिला बनाओ समिति भी लंबे अरसे से जिला बनाने की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन करती रही है। सूत्रों की मानी जाए तो जल्द ही राज्य शासन जिला प्रशासन से बीना को जिला बनाने का प्रस्ताव मांग सकता है। सागर जिले की किन-किन तहसीलों को इसमें शामिल किया जाना है, यह प्रस्ताव में शामिल होगा। दरअसल, इस जिले में बीना के साथ ही खुरई को भी जिला बनाने की मांग चलती रही है ऐसे में फिलहाल बिना को जिला बनाए जाने के प्रयास तेज है।
विधायक निर्मला ने रखी मांग
इस मामले पर विधायक निर्मला सप्रे का कहना है कि बीना को जिला बनाने की मांग मैंने मुख्यमंत्री के सामने रखी है। उम्मीद है कि मेरी यह मांग जल्द ही पूरी होगी।
अटका है अभी नागदा का प्रस्ताव
पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले उज्जैन जिले के नागदा को जिला बनाए जाने की कमाई तेज हुई थी, लेकिन यह प्रस्ताव अटक कर रह गया। हालांकि इस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने मैहर, पांढुर्णा और मऊगंज को जिला बनाया था लेकिन नागदा की प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी नहीं दी थी।












Click it and Unblock the Notifications