Amarnath Yatra 2023: पहलगाम और बालटाल में फंसे सभी यात्री सुरक्षित, खराब मौसम ने रोकी यात्रा
मध्य प्रदेश से बाबा बर्फानी के दर्शन करने सैकड़ों लोग अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) पर गए हुए हैंं। इनमें सागर जिले से करीब 40 यात्रियों का पहला जत्था 4 जुलाई को सागर निकला था, लेकिन वे बाबा अमरनाथ के दर्शन नहीं कर पाए हैं। कारण खराब मौसम और भारी बारिश के चलते यात्रा मार्ग बंद करना पड़ा है। पहलगाम बेस कैंप में सागर शहर के करीब 40 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। सागर के ही कुछ लोगों के बालटाल से अमरनाथ पवित्र गुफा के बीच फंसे होने की जानकारी भी दी जा रही है।

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) में गए लोग बीते तीन दिन से खराब मौसम के कारण अलग-अलग जगह फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश के सागर से गए करीब 35 से 40 लोग पहलगाम तो कुछ लोग बालटाल के आसपास फंसे हुए हैं। हालांकि सभी बेस कैंप में हैं और सुरक्षित हैं। लोगों को खाने-पीने से लेकर तमाम व्यवस्थाएं प्रशासन कर रहा है। सागर से गए यात्रियों से वन इंडिया ने बात कर वहां के हालात की जानकारी ली है। यात्रियों के मुताबिक यात्रा बंद हैं, लेकिन उन लोगों को कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है।
पहलगाम में टेंट का किराया 30 प्रतिशत कम कर दिया
सागर के जत्थे में शामिल मोतीनगर पुलिस के जवान जी गौतम ने वन इंडिया से फोन पर बात करते हुए बताया कि जम्मू से पहलगाम के बीच में पहाड़ी सड़क का काफी हिस्सा बह गया है। तीन दिन से भारी बारिश हो रही थी, लेकिन रविवार को मौसम साफ हो गया है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो दो में यात्रा फिर से प्रारंभ हो जाएगी। गौतम के अनुसार वे लोग पहलगाम बेसकैंप में ठहरे हुए हैं। यहां भारी के बाद टेंट का किराया 30 प्रतिशत कम कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालु परेशान न हों। वहीं लंगर भी चल रहे हैं, इसलिए भोजन की भी दिक्कत नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications