Agniveer के पहले बैच की महार रेजिमेंट में ट्रेंनिंग पूरी, सीमा पर तैनाती के लिए तैयार 567 जवान

Agniveer, Army, Mahar Regiment Sagar, Modi's Agniveer, First batch of Agniveers ready, Training done in Mahar Regiment, Soon Agniveers will be deployed on the border, Training of 567 Agniveers in Sagar's Mahar, Agniveer

Agniveer: केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती ​के लिए लागू की गई नई ​अग्निवीर योजना के तहत भर्ती किए गए 567 अग्निवीर सैनिकों का पहला बैच तैयार हो गया है। मध्य प्रदेश के सागर स्थित महार रेजिमेंट में इनका प्रशिक्षण पूरा हो गया है। शनिवार को अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। अब से अग्निवीर सीमा पर तैनाती के लिए तैयार हैं।

sagar_महार रेजिमेंट में 567 अग्निवीरों की पहली पासिंग आउट परेड हुई

महार रेजिमेंट सेंटर सागर में अग्निवीरों की प्रथम टोली के लिए पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। यह आयोजन अग्निवीरों के प्रशिक्षण के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। 31 सप्ताह के चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद अग्निवीरों का पहला बैच भारतीय सेना की महार रेजिमेंट की अलग अलग इकाईयों में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए शामिल होगा। कुल 567 अग्निवीर महार रेजिमेंट के प्रसिद्ध अनुसुईया प्रसाद परेड ग्राउंड के द्वार से सफलतापूर्वक गुजरे। इस भव्य परेड की समीक्षा ब्रिगेडियर इन्द्रदीप सिंह भल्ला, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट महार रेजिमेंट केंद्र के द्वारा की गई।

ब्रिगेडियर ने की युवा अग्निवीरों की तारीफ
परेड की समीक्षा के दौरान समीक्षा अधिकारी इंद्रदीप भल्ला ने परेड के दौरान परेड कमांडर तथा सभी युवा अग्निवीरों द्वारा प्रस्तुत अव्वल दर्जे की ड्रिल, उच्च स्तर का टर्नआउट तथा अनुशासन की जमकर प्रशंसा की है।
उन्होंने युवा अग्निवीरों को उच्च गुणवता का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए महार रेजिमेंट के सभी अनुदेशको तथा स्टाफ की सराहना की।

माता-पिता के सामने देश सेवा के लिए सीना तानकर चले अग्निवीर
पासिंग आउट परेड के दौरान अग्निवीरों सैनिकों के माता-पिता भी महार रेजिमेंट के केंद्र की इस पासिंग आउट परेड के मौके पर मौजूद थे। उन्हें अपने बेटे की उपलब्धियों पर गर्व था। परेड के दौरान समीक्षा अधिकारी के द्वारा अग्निवीरों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। पहली पासिंग आउट परेड भारतीय सेना में चल रही अग्निपथ योजना में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+