कांग्रेस से मेरा टिकट फाइनल था, मैंने मना कर दिया, भाजपा में शामिल होने के बाद अरूणोदय चौबे ने बताई बड़ी बात

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्मयंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के सामने सोमवार को सागर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे, गुन्नौर पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी एवं अलीराजपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कमरूद्दीन सहित कांग्रेस के 7 से अधिक नेताओं ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागरसिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया उपस्थित रहे।

After joining BJP Arunoday Choubey said my ticket from Congress was final I refused

सागर में हो गया अरुणोदय- डॉ.मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि अरूणोदय चौबे के भाजपा में शामिल होने से सागर लोकसभा चुनाव प्रचंड मतों से जितेंगे। श्रीमती लता वानखेड़े की जीत 'आज ही अजय' हो गई है। डॉ.यादव ने कहा कि सभी पार्टी में शामिल होने वालों को यहां सम्मान मिलेगा,क्योंकि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी परिवार है। 'सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयास' से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के परिवार की ताकत रोज बढ़ रही है। इस बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है, हम सब मिलकर उसे पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार फिर देश हर क्षेत्र में तेजी से विकास करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के परिवार की अनुभूति होगी- विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार की अनुभूति होगी। आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावति होकर पार्टी की सदस्यता ली है। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को इस बात का अहसास हुआ कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान लगातार बढ़ता जा रहा है।

कांग्रेस से मेरा टिकट फाइनल था, मैंने मना कर दिया- अरूणोदय चौबे

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अरूणोदय चौबे ने कहा कि कांग्रेस से मेरा टिकट फाइलन था,लेकिन मैंने इंकार कर दिया, क्योंकि में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और भारत के विश्व पटल पर बढ़ रहे मान-सम्मान से प्रभावित हूं। चालीस साल मैंने कांग्रेस की सेवा ईमानदारी से की,पार्टी से मुझे सम्मान भी मिला,लेकिन भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद का काम मुझे प्रभावित करता रहा और मैं आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+