Sagar Accident News: सागर के बरकोटी तिराहे में भयानक एक्सीडेंट, दो बाइकों की भिड़ंत में पिता की हुई मौत

sagar News: सागर जिले के गौरझामर थाना अंतर्गत ग्राम बरकोटी स्टेण्ड के पास दो बाईकों की आमने सामने से टक्कर में हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक आदिवासी निवासी महका पिपरिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि बरकोटी स्टैंड निवासी पटेल कुचबंदिया को गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जिसने रास्ते में दम तोड दिया।

Accident in Sagars Barkoti intersection, father dies in collision between two bikes

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक अशोक अपनी लड़की को ससुराल छोड़ने बिलहरा जा रहा था। इस दौरान गौरझामर थाना अंतर्गत एनएच 44 बरकोटी के पास गलत साइड से आ रही बाइक से आमने सामने से टकरा गई, वही मृतक पटेल सागर से लौट रहा था,हादसे में महिला को भी मामूली चोटे आई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित बरकोटी तिराहे पर सागर की ओर से आ रही दो मोटर साइकिलों में भिड़ंत हो गई। घटना को देखते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों का अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का गंभीर रूप से इलाज जारी है।

Accident in Sagars Barkoti intersection, father dies in collision between two bikes

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मृतक की पहचान अशोक पुत्र गोवन्दी ठाकुर निवासी ग्राम महका पिपरिया के रूप में हुई है।वहीं घायल मृतक की बेटी कलाबाई और दूसरी बाइक पर सवार पटेल कुचबंदिया के रूप में पहचान हुई है। घटनाक्रम की सूचना घायल और मृतक के परिवार अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने सबका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+