Cobra Snake:डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के बंगले में छिपा था 5 फीट लंबा किंग कोबरा, बाहर निकला तो लोगों के उड़ गए होश
Cobra Snake Viral Video: मध्य प्रदेश के सागर जिले एक बंगले से 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है। घर के लोगों को जब पता लगा कि उनके घर में किंग कोबरा है तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद आनन फानन में सर्प मित्र को खबर की गई।
बटालियन स्थित कमांडेंट बंगले में रविवार को कोबरा प्रजाति का सांप घुस गया। सांप बल्लियों के नीचे मौजूद था। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने सांप देखा तो हड़कंप मच गया।

स्नेक कैचर अकील ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गयसा। स्नेक कैचर ने कोबरा को पकड़ा, तो उसने जमकर फुफकार मारी।
अकील बाबा ने जानकारी दी कि रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति का है, जो करीब 5 फीट लंबा है। इस समय भीषण गर्मी और उमस पड़ रही है। जिस कारण ठंडे क्षेत्र की तलाश में सांप बिल से निकलकर बल्लियों में बैठने के लिए आ रहे हैं। गनीमत रही कि सुरक्षा में तैनात गार्ड ने देख लिया।
क्योंकि कोबरा प्रजाति का सांप बेहद जहरीला होता है। यदि ये सांप किसी को डस ले, तो 10 मिनट में मौत हो सकती है। सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया है। अब उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications