फाइलेरिया की दवा खाने से 18 बच्चियों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी-बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
Latest Niwari News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के कुलुआ में फाइलेरिया की दवा खाने के बाद 18 बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खाली पेट दवा खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी।
निवाड़ी जिले के कुलुआ में फाइलेरिया की दवा खाने के बाद 18 बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को निवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्चियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शासकीय छात्रावास स्कूल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बच्चियों तो दवा की गई थी। जिसके थोड़ी देर बाद ही बच्चियों की तबीयत बिगड़ने लगी। बेहोशी, चक्कर आना और उल्टी होने लगी। जिसके बाद घबराए शिक्षकों ने बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी बच्चियां सुरक्षित बताई जा रही हैं। इलाज के बाद सुधार महसूस कर रही हैं।
वहीं इस मामले पर निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ डॉक्टर आर सी मलारया ने बताया कि सभी बच्चियों की स्थिति अब ठीक है। दवा खाने के बाद 18 बच्चियों के सिर दर्द और उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications