दोस्त के लिए 5 लाख मांग रहा था 20 वर्षीय बेटा, न देने पर अपने मां-बाप, बहन और नानी को मार डाला
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में 27 अगस्त को हुई 4 लोगों की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, जिन 4 लोगों की हत्या हुई, उन्हें एक 20 वर्षीय लड़के ने मारा था। मृतकों में उस लड़के की मां शामिल थी, पिता थे, बहन थी और नानी थी। वो लड़का अपनी फैमिली के बजाए अपने एक दोस्त का ज्यादा प्यारा हो गया। उसने दोस्त के लिए 5 लाख रुपए अपने घरवालों से मांगे थे। माता-पिता ने इतनी बड़ी रकम नहीं दी तो उसने उनका कत्ल ही कर दिया। बहन और नानी को भी जान से मार डाला।

बेटे ने ही मां—बाप का कत्ल किया
हत्यारोपी इस लड़के का नाम- अभिषेक उर्फ मोनू बताया गया है। जिसके पिता का नाम- बबलू पहलवान था। अभिषेक उर्फ मोनू उनका इकलौता बेटा है। पुलिस के मुताबिक, मोनू ने ही पिता बबलू और अपनी मां, बहन व नानी का मर्डर किया है। पुलिस ने बताया कि, मोनू बीकॉम फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, मोनू वारदात के बाद सदमे के नाम पर 4 दिन तक बचता रहा। हालांकि, पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी।

पुलिस का शक ऐसे गहराया
पुलिस मोनू और अन्य करीबियों पर नजर रखे हुए थी। पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में मोनू के बयान बदल रहे थे। वह जान-बूझकर होटल में दोस्त के साथ सीसीटीवी के सामने खड़ा रहा। हालांकि, पुलिस चाल समझ गई। पता चला है कि, 27 अगस्त को अपनों का कत्ल करने के बाद 12:46 बजे वह होटल से निकला और दोस्त के साथ ढाबे पर खाना खाने पहुंचा। इसी बात पर पुलिस को शक हुआ। इसके अलावा, जब कोई पुलिसकर्मी उससे बात करने की कोशिश करता तो वह सदमे में होने की एक्टिंग करने लगता था। पुलिस का शक ऐसे ही गहराया।

दोस्त के लिए मांग रहा था रकम
हालांकि, पुलिस ने अभी वारदात की डिटेल का अभी पूरी तरह खुलासा नहीं किया है। हत्यारोपी लड़के के बारे में पता चला है कि, उसको एक नैनीताल के दोस्त को 3.50 लाख उधार देने थे। वह 5 लाख देने पर अड़ा था। अपने मम्मी-पापा उसने से उसने यह रकम मांगी, इस पर उन्होंने नहीं दी तो मर्डर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications