राम रहीम फिर गया जेल, चुनाव से पहले ली थी 21 दिन की छुट्टी, 100 से ज्यादा पुलिसवाले सुरक्षा में लगे

रोहतक। डेरा सच्‍चा-सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर जेल में बंद कर दिया गया है। उसकी 21 दिन की फरलो का आज आखिरी दिन था। जिसके खत्म होने पर सुबह 11:50 बजे राम रहीम ने जेल परिसर में एंट्री ली। आज सुबह करीब 10.15 बजे वह कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के रास्ते रोहतक के लिए रवाना हुआ था। उसे सुनारिया जेल ले जाया गया।

Ram Rahim Sunariya Jail In rohtak haryana, He was on Furlough for 21 Days, thats end today

जेल प्रशासन के मुताबिक, राम रहीम सुनारियां जेल में है, जहां पर उसे सजा काटते कई साल हो गए हैं। वहीं, अदालत में अब भी उसके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। सबसे चर्चित मामला था, बलात्कार का। आरोप थे कि, वो शिष्याओं से किसी गुफा में दुष्कर्म करता था और मारने की धमकियां भी देता था। दुष्कर्म में दोषी पाए जाने पर राम रहीम को 20 साल की सजा हुई। इसके अलावा उसे एक मैनेजर की हत्या मामले में भी दोषी पाया गया। उसे फिर उम्रकैद की सजा हुई।

Ram Rahim Sunariya Jail In rohtak haryana, He was on Furlough for 21 Days, thats end today

​बहरहाल पुलिस का कहना है कि, उसे सुनारिया जेल के अंदर रखा गया है। उसने पंजाब चुनाव से पहले 21 दिन की फरलो का एप्लीकेशन लगाया था, जिसे अनुमति मिल गई थी। 21 दिन की वो फरलो आज यानी 28 फरवरी को पूरी हो गई। इसके साथ ही उसे आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम डेरे से सुनारिया जेल पहुंचा दिया गया। राम रहीम सुबह करीब 10.15 बजे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के रास्ते रोहतक के लिए रवाना हुआ था। लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा की यात्रा कर राम रहीम का काफिला सुबह 11.52 बजे सुनारिया जेल पहुंचा।

Ram Rahim Sunariya Jail In rohtak haryana, He was on Furlough for 21 Days, thats end today

बता दें कि, आज जब राम रहीम गुरुग्राम डेरे से निकल रहा था तो उस वक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त और डीसीपी मौके पर मौजूद थे। राम रहीम ने फरलो खत्म होने से एक रात पहले यानी रविवार को डेरे पर जबरदस्त पार्टी की थी। जिसमें राम रहीम के रिश्तेदार व करीबी दोस्तों के साथ-साथ कुछ शुभचिंतक शामिल हुए। बताया जा रहा है कि, 21 दिन में राम रहीम अपने सभी करीबियों से मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+