हरियाणवी छोरे को दिल दे बैठी मैक्सिकन लड़की, 14 हजार km दूर आकर लॉकडाउन में रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई Love Story
रोहतक। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन है। इस बीच देशभर में अब तक हजारों शादियों की तारीख आगे बढ़ा दी गई। वहीं, हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले निरंजन कश्यप ने 13 अप्रैल को मैक्सिकन नागरिक डाना के साथ शादी रचाई है। यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत संपन्न कराई गई। लॉकडाउन में दोनों ने रोहतक की जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सोमवार रात 8 बजे शादी की रस्में पूरी की।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
निरंजन और मैक्सिकन मूल की युवती डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज की दाेस्ती 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करते हुए हुई। निरंजन ने पहले होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया हुआ था। इसके बाद उसने ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स में दाखिला ले लिया। 2017 में वह लड़की से मिलने मैक्सिको भी गया। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का इरादा कर लिया। नवंबर 2018 में डाना मैक्सिको से टूरिस्ट वीजा पर मां मिरियम क्रूज टोरेस के साथ रोहतक पहुंची। उस समय निरंजन के जन्मदिन पर ही सगाई की रस्मों को पूरा कर लिया गया, लेकिन शादी में नागरिकता अड़चन बनी हुई थी।

लॉकडाउन के कारण अटकी थीं शादी की रस्में
शादी के लिए डाना और उसकी मां 11 फरवरी को भारत आईं। निरंजन ने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए आवेदन किया था, जिसमें 30 दिन का नोटिस देना होता है। यह नोटिस 18 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन 19 मार्च को लॉकडाउन शुरू हो गया, इसलिए हम शादी नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को एक आवेदन प्रस्तुत किया जिसके बाद उन्होंने शादी का आयोजन किया। निरंजन ने कहा कि इस बात की खुशी है कि सभी ने हमारा सहयोग किया और हम शादी के बंधन में बंध सके।

पहली नजर में डाना को दिल दे बैठे थे निरंजन
निरंजन ने बताया कि डाना और उसकी मां को 24 अप्रैल को मैक्सिको लौटना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फ्लाइट बंद कर दी गईं और वे यहां अटक गईं। अब दोनों 5 मई को मैक्सिको लौटेंगी। निरंजन ने कहा कि वे पहली ही नजर में डाना को दिल दे बैठे थे। डाना ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि लॉकडाउन के बीच भी उनकी इस तरह शादी संभव हो सकेगी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications