दिल्ली-रोहतक रेल लाइन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 8 डिब्बे, मौके पर पहुंचे अधिकारी
रोहतक, 07 अगस्त: हरियाणा के रोहतक स्थित खरावड़ रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के कारण दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रेक पूरी तरह बाधित हो गया। अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
Recommended Video

कोयला लेकर दिल्ली से रोहतक की तरफ जा रही थी मालगाड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह मालगाड़ी कोयला लेकर दिल्ली से रोहतक की तरफ आ रही थी। खरावड़ रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही मालगाड़ी ट्रैक से उतर गई। मालगाड़ी के करीब आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बों के पलटने से कोयला भी दूर तक बिखर गया। हादसे की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। मालगाड़ी पलटने के कारण दिल्ली-रोहतक ट्रैक प्रभावित हुआ है। इस रूट पर सबसे अधिक ट्रेनों का आवागमन रहता है। ट्रैक पर चलने वाली 2 ट्रेनों को रोक दिया गया है।
#WATCH | 8 bogies of a goods train derailed on the Delhi Rohtak railway line near Kharawar railway station of Haryana, railway track blocked pic.twitter.com/s2xCx4H6ei
— ANI (@ANI) August 7, 2022
मौके पर पहुंचे अधिकारी
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी रेलवे ट्रैक को सुचारू करने में जुटे हैं। मालगाड़ी को यहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ट्रैक को ठीक किया जा सके। ट्रैक काफी क्षतिग्रस्त होने के कारण इसे ठीक करने में भी समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications