6 महीने पहले चचेरे भाई से की थी लव मैरिज, अब भाइयों ने बहन और उसके पति को चाकुओं से गोदकर मार डाला

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां झूठी शान के लिए भाईयों ने अपनी बहन और उसके पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। दरअसल, रोहतक के महम के फरमाणा खास गांव में 23 साल की एक लड़की ने छह महीने पहले प्रेम विवाह किया। लड़का उसकी ही जाति का था औऱ रिश्ते में उसका चचेरा भाई लगता था। शादी के बाद गांव में हुई सामाजिक पंचायत में दोनों को गांव से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद दोनों रोहतक की दिल्ली रोड स्थित मस्तनाथ कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रहे थे।

brother murdered sister who did love marriage with cousin in rohtak

पुलिस के मुताबिक, पूजा (23) और उसके पति सुरेंद्र (25) को बुधवार रात अजय औऱ उसके दो चचेरे भाइयों साहिल और बबलू ने चाकू मारे। जा किसी प्रकार घायल हालत में उनके चंगुल से भाग निकली। इसके बाद वो गुरुवार सुबह करीब 7 बजे गंभीर हालत में अकेले महम सीएचसी में पहुंची। उसके गले पर चाकू के गहरे घाव का निशान था। उसने चिकित्सकों को बताया कि उसके भाई ने उसे चाकू मारा है और उसके पति की हत्या कर दी है। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने पूजा को रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले पूजा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसके बाद पूजा के बयान पर उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

देर शाम पुलिस ने अजय, साहिल और बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद सुरेंद्र का शव महम-बड़ेसरा मार्ग पर एक खेत से बरामद किया गया। आरोपी अजय ने कबूल किया कि बहन के अपने ही परिवार के युवक से प्रेम विवाह करने से वो रंजिश रखे था। इसी के तहत उसने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिल वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक अजय पिछले तीन महीने से अपनी बहन पूजा से फोन पर बात करता था। उसने बातों से पूजा का भरोसा जीता। लॉकडाउन में जब सुरेंद्र का रोजगार मंदा पड़ा तो अजय ने बहन पूजा को कमरा दिलवाने और उनकी गृहस्थी जमवाने का भरोसा दिया। पूजा उस पर विश्वास कर बैठी। पूजा और सुरेंद्र को बाइक पर तोशाम लेकर जाने की बात कह बुधवार शाम को रोहतक से लेकर गया। फिर उनका खून कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+