Rewa News: दुल्हन लेने निकला था दूल्हा, लेकिन पिता की अर्थी लेकर लौटा, चंद मिनटों में मातम में बदल गईं खुशियां
Rewa News: रीवा पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त बुजुर्ग सड़क के किनारे खड़े थे और अपने बेटे की बारात निकालने में व्यस्त थे। तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल वाले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई है।

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी से पहले दूल्हे के पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना गढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव की है जहां दूल्हे के पिता की मौत के बाद परिवार और दुल्हन के घर कोहराम मच गया।
पुलिस के जानकारी अनुसार पिता बेटे की बारात लेकर मनगवां क्षेत्र गया हुआ था। जनमासा के सामने पिता बारातियों के स्वागत में व्यस्त था। तभी एक मोटरसाइकिल सवार आया। जिसने दूल्हे के पिता को टक्कर मार दी।
घटना के बाद बाराती दाैड़े। तुरंत घायल को लेकर गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं से बारातियों ने एक्सीडेंट के बाद पुलिस को जानकारी दी। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 30 मई की शाम 6:00 बजे राम नरेश सोंधिया 60 वर्ष निवासी लक्ष्यमणपुर थाना बिछिया के बेटे की बारात गढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव गए हुए थे। वहां बाराती तैयार होकर दुल्हन पक्ष के घर नाच गाना करते हुए जा रहे थे। इसी बीच एक मोटरसाइकिल आई। जिसने दूल्हे के पिता को तेजी से टक्कर मार दी।
पुलिस के जानकारी अनुसार हादसे के समय बुजुर्ग सड़क के किनारे खड़े होकर बेटे की बारात ले जाने में व्यस्त थे। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आई। जिसने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी। सड़क में गिरने के कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में पहले गंगेव, फिर जिला अस्पताल लगा गया। मौत के बाद बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications