Video: भागने की फिराक में था प्रेमी जोड़ा, लड़की के भाई ने पकड़ा और लगा प्यार का भूत उतारने
Rewa News: रीवा बस स्टैंड पर प्रेमी के साथ भागी युवती को उसके भाई ने पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिए। युवती अपने भाई के साथ घर जाने से इनकार करने लगी।कलेक्ट्रेट कर्यालय के सामने घंटों तक यह ड्रामा चला।
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा बस स्टॉप से एक प्रेमी जोड़े की पिटाई का मामला सामने आया है। (lover couple beating in Rewa) जहां लड़की के भाई ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। [वीडियो नीचे]
बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा भागने की फिराक में था। तभी लड़की के भाई ने उन्हें बस स्टॉप पर ही पकड़ लिया और बहन और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी को पिटते देख प्रेमिका उससे लिपट गई। किसी ने हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।

सिविल लाईन थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास गुरुवार की शाम को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक द्वारा एक युवती की पिटाई सरे आम बीच सड़क पर करने लगा। लड़की एक युवक के साथ बाईक में सवार थी जिसे यूवक ने पकड़ कर बाईक से खींच नीचे उतारा और फिर थप्पड़ जड़ दिया।
देखते ही देखते लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई जिन्होंने बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों ही पक्ष सिविल लाईन थाने पहुंचें और अपना अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा।
प्रेमी संग भाग रही थी लड़की: पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लड़की और लड़के काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो एक दुसरे के साथ जीवन बिताने का मन बना बैठ थे।
लेकिन इंटरकॉस्ट होने की वजह से लड़की के परिजन प्रेम के दुश्मन बन बैठे इसलिए दोनो ने रीवा छोड़ कर कही और अपना घर बसाने की सोची और गुरुवार की शाम मोटरसाइकिल में सवार होकर युवती प्रेमी के साथ रीवा पहूंच गई। प्रेमी के साथ भागने की भनक लड़की के भाई को लग गई और उसने बस स्टैंड पहुंचने से पहले दोनो को पकड़ लिया और लड़की को गाड़ी से खींच कर नीचे उतार थप्पड़ जड़ दिया।
पुलिस ने की कार्यवाही: मामला पुलीस के सामने पहुचा तो उन्होनें समझाने का प्रयास किया लेकिन एक साथ जीने मरने की कसम खा चुके प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस की भी बात नही मानी तब पुलिस ने युवक को उसके परिजन के साथ घर भेज दिया और लड़की परिजनों के साथ जाने के मना कर दिया तो उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया।
सी एस पी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया की दोनो ही बालिग है और एक साथ रहना चाहते है जिन्हे पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications