Sidhi news: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, माता-पिता के सामने बच्ची को उतारा था मौत के घाट
Sidhi news। जिले के संजय गांधी टाइगर रिजर्व से लगे कुसमी जनपद क्षेत्र के पोड़ी गांव में एक 4 साल के बच्ची को मौत के घाट उतारने वाला आदमखोर तेंदुआ आखिर कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया है। पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की लगातार इलाके में दस्तक जारी थी। अब तेंदुआ पकड़ लिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं तेंदुआ पकड़े जाने की जानकारी के बाद आसपास के ग्रामीण उसे देखने के लिए पहुंच गए।

ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन
बच्ची की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रदर्शन किया था। साथ ही पूरे घटना को लेकर के धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम और जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह ने तेंदुए को रेस्क्यू करने करने की बात भी कही थी।

कलेक्टर ने पीड़ित परिवार से मिला था
मामले के दूसरे दिन कलेक्टर साकेत मालवीय के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे थे। उन्हें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपी थी। इस दौरान सीधी कलेक्टर ने कहा था तत्काल तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठित की जाएगी और उस आदमखोर तेंदुए का रेस्क्यू किया जाएगा। इसके बाद वन विभाग ने टीम गठित की थी, और आदमखोर तेंदुए को पकड़ा गया है। अब उसे दूसरे इलाके पर शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही हैं।
Recommended Video

जंगल में छोड़ेंगे तेंदुए
वन विभाग के डीएफओ क्षितिज कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव वालों की मदद से वन विभाग की टीम ने आदमखोर तेंदुए का रेस्क्यू किया है। उसे रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेंदुए को जंगल के ऐसी जगह आजाद किया जाएगा,जहां लोगों की आवाजाही नहीं हो।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications