Rewa News: रीवा के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए लगे कैमरें बंद, कांग्रेस ने की शिकायत

विधानसभा के चुनाव का मतदान 17 नवम्बर, 2023 को सम्पन्न हो चुका है तथा मतगणना 3 दिसम्बर, 2023 को होना नियत है। विधानसभा क्रमांक 73- मनगंवा जिला रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता साकेत द्वारा कांग्रेस मुख्यालय को शिकायत की गई है कि रीवा जिले की मतदान के बाद सभी इवीएम मशीनों को रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है

इसकी सीसीटीवी कैमरे से रिकार्डिग करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी की जा रही है, लेकिन 18 नवम्बर को रात में 12 से 12.35 बजे तक और आज सुबह 11 बजे से बिजली चले जाने से स्ट्रांग रूम में लगे कैमरों द्वारा कार्य करना बंद कर दिया गया है, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी को इवीएम मशीनों की सही जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी जिससे संदेह की स्थिति निर्मित हो गई है।

Security cameras of EVM machines kept in strong room switched off, Congress complains

एमपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग को शिकायत प्रस्तुत करते हुए उक्त संबंध में विस्तृत जांच कर वस्तुस्थिति से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता साकेत को अवगत कराया जाए। साथ ही निवेदन है कि प्रदेश में जहां जहां भी जिन जिन स्ट्रांग रूम में इवीएम मशीनों का मतदान उपरांत भण्डारण किया गया है वहां बिजली चले जाने की दशा में सीसीटीवी कैमरे बंद ना हो सके, इसलिए 24 घंटे जनरेटर बैकप उपलब्ध कराया जाये, जिससे कि कांग्रेस प्रत्याशी एवं आम जनता को किसी भी प्रकार की भ्रांति और संदेह उत्पन्न ना हो सके जो कि न्यायोचित होगा।

वहीं दूसरी शिकायत में धनोपिया ने बताया कि विभिन्न सूत्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि मतगणना स्थल पर वेबकॉस्टिंग का कार्य होगा जिसमें इंटरनेट उपयोग किया जावेगा। वस्तु स्थ्तिि से अवगत कराने की कृपा करें कि क्या दिनांक 3 दिसम्बर, 2023 को विधानसभा से संबंधित मतगणना के कार्य मेें मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की वेबकास्टिंग की प्रक्रिया सम्पन्न होगी यदि ऐसी स्थिति है, तब कृपया उक्त इंटरनेट प्रोवाइडर संस्थान का नाम सूचित करने की कृपा करे जिससे कि उक्त संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को आगामी उचित दिशा निर्देश जारी किए जा सके जो कि न्यायोचित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+