Rewa News: नसबंदी ऑपरेशन के दौरान पालतू कुत्ते की मौत, एनेस्थीसिया का हेवी डोज देने का आरोप
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। रीवा शहर की वेटरनरी कॉलेज में नसबंदी कराने आए कुत्ते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। कुत्ते को ऑपरेशन थिएटर में रखा गया था। तभी उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए कहा कि एनेस्थीसिया का हाई डोज देने से मौत हुई है। घटना रीवा के पशु चिकित्सालय की है।
वहीं पशु चिकित्सालय प्रबंधक की बड़ी मनमानी यह भी रही कि उनके द्वारा मौत का कारण भी नहीं बताया और न ही कोई प्रमाण पत्र दिया।

जानकारी अनुसार शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अधिवक्ता केके सिंह 3 वर्षीय पालतू कुत्ते की नसबंदी कराने पशु चिकित्सालय ले गए थे। उन्होंने बताया कि जब कुत्ते को लाया गया तो वह पूरी तरह से स्वस्थ्य था।
ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक अंदर ले गए और जब बाहर लेकर आए तो मरा हुआ लेकर आए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन में लापरवाही की है और ऐसा लग रहा कि एनेस्थीसिया का डोज ज्यादा दे दिया जिसकी वजह से उसकी जान चली गई है। कुत्ते की मौत से नाराज परिजन चिकित्सकों पर कार्यवाही की मांग करते रहे। परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी स्टाफ परेशान करता रहा।
मामले में चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते का हिमोग्लोबिन कम था और जब वो बाहर आया तो उसकी सांसें चल रही थी और उसे ऑक्सीजन लगाकर बचाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन कुत्ते की जान चली गई। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications