Rewa News: एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नगाड़ा, भेजा जाएगा अयोध्या के राम मंदिर
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में हर वर्ष की तरह इस बार भी जनकल्याण समिति द्वारा महाशिवरात्री पर्व का भव्य अयोजन किया गया। समिति द्वारा पचमठा धाम आश्रम से भगवान शिव की बारात निकाली गई। चल समरोह में कई सुंदर झांकियां निकाली गई।
तत्पश्चात पचमठा धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ हुआ आयोजन में भगवान राम की लीला का मंचन किया गया जहां कलाकारों ने रामदरबार की सुंदर झांकी की प्रस्तुती दी।

इस दौरान बजरंगबली की वेशभूसा में कलाकार ने अपना सीना चीर दिया और जिसमें प्रभु राम और सीता की छाया चित्र दिखाई दी। मंच में अयोजित दृश्य देखकर समाने बैठे हजारों भक्तो के रोंगटे खड़े हो गए और सभी शिव भक्त राम भक्ति में लीन हो गए।
मुंबई से आई कलाकार ने मंगल भवन अमंगल हारी भक्ति गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर भक्तो का मन मोह लिया तो वहीं "इंडियन आइडल और सारेगामा पा के महान कलाकार ने राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी भक्ति गीत गाकर भक्तो को अति उत्साहित कर दिया।
वहीं पचमठा आश्रम में अयोजित सांक्रतिक और भक्तिमय मय कार्यक्रम में भूत पिसाच और भगवान शिव ब्रह्मा कृष्ण सहित अन्य देवता गण के वेश में कलाकार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विश्व के सबसे बड़े नगाड़े का वजन 1100 किलो है जबकि इसकी चौड़ाई 11×11 फीट और ऊंचाई 6 फीट है। शिव बारात आयोजन समिति अगामी 12 मार्च को 101 वाहनों के काफिले के साथ विशालकाय नगाडे को लेकर अयोध्या धाम जाएगा जिसके बाद 13 मार्च को पुजा अर्चना के बाद नगाड़ा भगवान राम के चरणो में सर्पित किया जाएगा। नगाड़ा इतना विशाल है। जिसके चलते एक नया रिकोर्ड बन गया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने नाम दर्ज कर लिया है।इससे पहले अयोध्या में ही 500 किलो का नगाडा भागवान राम को समर्पित किया गया था।
16 वर्षों से हो रहा शिव बरात का अयोजन
पचमठा धाम में अयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हज़ारों भक्त भी उपस्थिति रहे। अयोजित कार्यक्रम में विश्व के सबसे बड़े नगाड़े का एसिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया और शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता को एशिया बुक ऑफ रिकोर्ड के पदाधिकारी ऐके जैन ने प्रमाण पत्र सौंपा। बता दे की शिव बारात आयोजन समिति पिछ्ले 40 वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का अयोजन किया जाता है और तकरीबन 16 वर्षो से समिति की ओर से शिव बारात चल समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications