Rewa news : दामोदरगढ़ पहाड़ में कई टुकड़ों में मिला अधूरा कंकाल, सिर और धड़ गायब
रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत दामोदरगढ़ जंगल में अधूरा कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस काे माैके से एक माला और कपड़ा मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त की गई।

रीवा जिले के मऊगंज थाना एरिया के दामोदरगढ़ पहाड़ में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधूरे कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। घटनास्थल के पास पैर की हड्डियां मिली है। जबकि सिर व शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां गायब है।
कंकाल की ऐसे हुई पहचान
गांव वालों की मदद से कपड़े और माला के आधार पर पूछताछ की गई। तब पता चला कि नरकंकाल ससुराल में रहने वाले युवक की है। जो करीब 3 महीने से लापता है। जिसकी गुमशुदगी थाना में भी दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में पुलिस ने ससुराल वालों से पूछताछ कर पहचान कराई है। फिलहाल एफएसएल टीम हड्डियां एकत्रकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर जांच कर रही है।
मऊगंज एसडीओपी नवीन तिवारी ने जानकारी दी कि हनुमना एरिया के जड़कुड़ निवासी रामसुहावन गोड़ उम्र 30 वर्ष अपनी ससुराल दामोदरगढ़ में एक साल से रह रहा था। वह संदिग्ध कारणों से अचानक तीन महीने पहले लापता हो गया। गांव वाले सोच रहे थे कि रामसुहावन अपने गांव चला गया होगा। ऐसे में किसी ने कोई जानकारी नहीं ली। अधूरा कंकाल देख प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। क्योकि शरीर के अन्य टुकड़े की हड्डियां गायब है।
इधर पुलिस अधिकारियों ने मृतक के गांव और ससुराल वालों से जानकारी ली है। उनको संदेहियों का नाम बताने पुलिस चौकी बुलाया है। साथ ही लापता होने से अब तक की पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। जिससे पुलिस सही तत्थ्यों की जांच कर सके।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications