Rewa News: प्रेम प्रसंग में बनाया फिजिकल रिलेशन, फिर धोखे से खिलाई गर्भपात की दवा तो हो गई मौत
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती लड़की की गर्भपात के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने युवती के प्रेमी, उसकी मां, चाचा-चाची, प्रेमिका की मां और गर्भपात करवा रही आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। घटना पुष्पराज नगर में हुई।
लड़की की मां ने लड़के और उसके परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी थी। आपसी सहमति से दोनों पक्ष गर्भपात कराने का फैसला किया था। इसके बाद गर्भपात कराने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी एंव प्रेमिका की मां समेत 6 लोगों को आरोपी बना कर गिरफ्तार किया है।

जानकारी मुताबिक रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका का प्रेम प्रसंग रीवा शहर के पुष्पराज नगर में रहने वाले सुजल साकेत से चल रहा था। इसी दौरान शारीरिक संबंध स्थापित करने दौरान प्रेमिका गर्भवती हो गई। शादी से पहले प्रेमिका के गर्भवती होने से समाज में बदनामी का डर देख प्रेमिका की मां ने प्रेमी से सम्पर्क किया। दोनों पक्षों के लोगों ने रीवा के फूलमती मंदिर के पास रहने वाली आशा कार्यकर्ता रेनू सिंह परिहार से सम्पर्क किया और गर्भपात करने उसके घर पहुंच गए।
आशा कार्यकर्ता रेनू ने युवती को गर्भपात कराने के लिए टेबलेट खिलाई, जिससे हालत बिगड़ने लगी। घबराकर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एडमिट कराया था। जहां युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच के दौरान प्रेमी सुजल साकेत और उसकी मां, चाचा-चाची सहित प्रेमिका की मां और इलाज करने वाली महिला को पुलिस ने दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications