Rewa news : NH-30 में ट्रक ने 4 बसों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसा, दो छोटे वाहन भी चपेट में
Rewa news : जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के कलवारी मोड़ के समीप रविवार सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक ढाबे में लगभग आधा दर्जन खड़े वाहनों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें चार बसों सहित दो पिकअप वाहन उसकी चपेट में आ गए। ट्रक की टक्कर होने के कारण सभी वाहन पलट गए और बसों को ठोकर मारने के बाद ट्रक ढाबे के बाहर संचालित एक गोमती में जा घुसा। गनीमत रही की एक्सीडेंट के समय गोमती मालिक ढाबे में खाना खा रहा था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।

Recommended Video
बताया जा रहा है कि प्रयागराज की ओर से प्लाइवुड से लोड ट्रक आ रहा था, तभी कलवारी मोड़ के पास एक ढाबे में खड़े 4 बसों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ढाबे के बाहर खड़ी 4 बसों के साथ ही अन्य अन्य छोटे वाहन उसकी चपेट में आ गए। हालांकि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। लेकिन NH-30 में हुए इस दुर्घटना ने लोगों को झकझोर दिया।
बताया जा रहा है कि गांव कस्बे छोटे रूट में चलने वाली बसें रात में कलवारी स्थित ढाबे पर रुकती हैं। तथा सुबह वह फिर अपने रूट के लिए निकल जाती है। इस बीच रात 4:00 बजे के पास से निकल रहे ट्रक ने खड़े बसों को अपनी चपेट में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications