Rewa news : दो दिन पहले दफनाया गया महिला का शव कब्र से गायब, मचा हड़कंप
रीवा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कब्र से महिला की शव गायब हो गया है। हैरानी की बात तो ये है कि महिला को दो दिन पहले ही दफनाया गया था

रीवा जिले से सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कब्र से महिला का शव गायब हो गया है। हैरानी की बात तो ये है कि महिला को दो दिन पहले ही प्रशासन ने दफनाया था और दो दिन बाद जब उसकी शव को निकालने के लिए कब्र को खोदा गया तो शव नहीं था। कब्र में डेड बॉडी न मिलने पर परिजन समेत प्रशासन सभी हैरान हैं।
Recommended Video

जानिए घटना विस्तार से
घटना रीवा जिले के डभौरा रेलवे स्टेशन के पास 18 दिसंबर को एक अज्ञात महिला की लाश बरामद हुआ था। जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवा दिया था। जब महिला की पहचान नहीं हुई तो 2 दिन बाद लाश को दफन करवा दिया गया था। महिला की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल की गई थी जिसके माध्यम से उसके परिजन तक जानकारी पहुंची।

उमरिया जिले की रहने वाली महिला
मृतक महिला की पहचान उमरिया जिले में रहने वाली कविता बाधवानी के तौर पर हुई है। जो 16 दिसंबर से घर से गुमशुदा हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं चला तो परिजनों ने उमरिया के पुलिस थाने और जीआपी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 22 दिसम्बर को परिजनों को रीवा में एक महिला का शव मिलने की खबर मिली जिसकी फोटो लापता महिला से मिल रही थी। घरवालों ने रीवा जीआरपी थाने पहुंचकर लाश की पहचान की और लाश सुपुदर्गी का कागज लेकर तहसीलदार जवा ऑफिस पहुंचे। लेकिन जब कब्र खुदवाई गई तो उसके अंदर से लाश गायब थी।

कब्र में मिले चादर और कपड़े
एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार जवा ने जीआरपी पुलिस के समेत घटनास्थल पर कब्र को खुदवाया गया तो कब्र से महिला का शव गायब था। कब्र में शव न होने से परिजनों समेत प्रशासन के होश उड़ गए। जिस स्थान पर लाश को दफनाने का दावा किया जा रहा है वहां पर महिला के दादर और कपड़े मिले है। जिसमें लपेटकर डेड बॉडी को लाया गया था।

जिम्मेदार दे रहे गोलमोल जवाब
महिला की डेड बॉडी लेने आए परिजन अब उसकी तलाश में भटक रहे हैं। लेकिन लापरवाही सामने आने के बाद जिम्मेदार भी अब गोलमोल जवाब दे रहे हैं। वहीं जीआरपी पुलिस इस घटना में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। बताया गया कि लाश को दफनाने के नाम पर खानापूर्ति की गई थी। किसी भी डेड बॉडी को दफनाने के लिए 5 फिट गहरा गड्ढा खोदा जाता और जिम्मेदारों की उपस्थिति में उसे दफनाया जाता है। लेकिन उक्त महिला के शव को गड्ढा खोदकर दफनाने के बजाय नदी के दर्रे में डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी गई थी। न तो गड्ढा खोदा गया और न ही उसे नियमानुसार दफन करवाया गया था।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications