Rewa News: बोरवेल हादसे के बाद सख्त हुए CM मोहन, मयंक की मौत का गुनहगार जमीन मालिक गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले में दो दिन पहले एक खुले बोरवेल में गिरने से हुई 6 साल के बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लापरवाह दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दे दिए हैं। वही रीवा पुलिस ने जिस खेत मालिक ने बोरवेल खुला छोड़ा था, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा जिले में 3 दिन पहले त्योंथर स्थित मनिका गांव में 6 वर्षीय मासूम मयंक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह 60 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा। 46 घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। हादसा होते ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन दी थी।

Rewa Mayank Borewell

प्रशासनिक टीम ने SDERF और NDRF की टीम को घटनास्थल पर बुलाया था। इसके बाद टीम ने रेस्क्यू चलाया। मासूम मयंक को बोरवेल से बहर निकालने के लिऐ 46 घंटे तक रेस्क्यू अभियान तलाया गया। इसके बाद मयंक के शव को बरामद किया गया।

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया। उन्होनें X पर पोस्ट करके जनपद CEO राहुल पाण्डेय और त्योंथर पीएचई SDO आनंद तिवारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील भी की कि इस तरह के बोरवेल को खुला न रखें। पुलिस प्रशासन ने हीरामणि मिश्रा के बेटे बृजेंद्र मिश्रा के खिलाफ गैर इरादातन हत्या की धारा 304 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस धारा के तहत आरोपी को 10 बर्ष से लेकर आजीवन कारवाड़ तक की सजा होती है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने किसान और अन्य लोगों से अपील की है कि वह बोरवेल को खुला न छोड़ें। अगर ऐसा करना पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+