Rewa news : अर्धनग्न महिला की पिटाई मामले में SDOP समेत 5 पुलिस वालों पर होगी FIR, कोर्ट ने दिए आदेश
Rewa news : जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र की रहनी वाली एक महिला ने डभौरा एसडीओपी विनोद सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। जिस पर महिला के साथ उसके गवाहों का बयान सुनकर कोर्ट द्वारा एसडीओपी विनोद सिंह, नईगढ़ी टीआई जगदीश सिंह ठाकुर के साथ 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 294, 323 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होने का नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों द्वारा अपने घर में निर्वस्त्र नहा रही पीड़ित को उसी हालत में मारपीट की गई है। तथा निर्वस्त्र पीड़ित को एक ही साड़ी के सहारे बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में पुरुष पुलिसकर्मियों के द्वारा थाने लाया गया था। जिससे परेशान होकर महिला ने कई जगह शिकायत की, परंतु जब सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट का का दरवाजा खटखटाया।

इन लोगों को न्यायालय ने भेजा नोटिस
बताया जा रहा है वर्ष 2018 में गढ़ थाने में निरीक्षक के पद पर पदस्थ विनोद सिंह तत्कालीन गुढ़ थाना टीआई हरीश द्विवेदी और पीएसआई जगदीश सिंह ठाकुर के साथ 2 अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद महिला द्वारा न्यायालय के समक्ष परिवाद दाखिल किया गया और महिला के आरोपों को सही मानते हुए अदालत ने समस्त पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ धारा 294, 323, 354 के तहत मामला दर्ज किया है।
बताते चलें अदालत से दोषी पाए गए गढ़ थाना टीआई विनोद सिंह वर्तमान में रीवा जिले के डभौरा एसडीओपी के पाद पर पदस्थ हैं। वहीं पीएसआई जगदीश सिंह ठाकुर नईगढ़ी थाने में थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा हरीश द्विवेदी को पूर्व में 1 मामला के चलते बर्खास्त कर दिया गया था तथा इनमें 2 अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिनके खिलाफ कोर्ट में मामला पंजीबद्ध करते हुए उन्हें नोटिस भेजी गई है।












Click it and Unblock the Notifications