Rewa News: शौचालय बनवा लो तभी मायके लेने आना, कहकर ससुराल छोड़ लौट गई नई दुल्हन
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने शौचालय नहीं बनाए जाने के विरोध में सुसराल छोड़ दिया। विवाह के चार साल बाद भी शौचालय बनाने की बात को अनसुना करने पर महिला मायके चली गई। अब पति अपने रिश्ते को बचाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है।
पूरा मामला चाकघाट थाना अंतर्गत आमव गांव का है। जहां ससुराल में शौचालय ना होने से नाराज पत्नी, पति का घर छोड़कर मायके चली गई। महिला ने मोबाइल पर 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म देखी थी। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।

पति ने थाने में दिया आवेदन
ये असल कहानी भी बिल्कुल टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म के जैसी है। जिसमें नायिका ने टॉयलेट ना होने से नाराज होकर पति का घर छोड़ दिया था। दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी।
जब सोमवार को शिकायत लेकर फरियादी चाकघाट थाने पहुंचा। प्रदीप मिश्रा पिता रंगू मिश्रा ने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी मिश्रा पिछले दो माह से मायके चली गई है। कई बार बुलाने पर भी आने के लिए तैयार नहीं है। महिला का कहना है कि जब तक ससुराल में शौचालय नहीं बनेगा। तब तक वो ससुराल वापस नहीं आएगी।
हालांकि मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उसे समझा बुझा कर भेज दिया है। बतौर थाना प्रभारी कम कर रहे उपनिरीक्षक संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि इसमें पुलिस के हस्तक्षेप का मामला नहीं बनता है लिया जाए युवक को समझ कर घर भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications