Rewa news : MP में खपाया जा रहा UP का धान, त्योंथर में 540 बोरी धान जब्त, समर्थन मूल्य पर बेचने की थी तैयारी
Rewa news : मध्य प्रदेश के रीवा में धान खरीदी सोमवार से शुरू हो गई है। जिला प्रशासन शहर से लेकर गांव देहात तक अवैध धान के भंडारण पर सख्ती बरतने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी कड़ी में 27 नवंबर को कलेक्टर मनोज पुष्प के फोन कॉल में सूत्र ने धान के अवैध भंडारण की जानकारी दी। जांच में पता चला कि त्योंथर तहसील के गाडर पुर्वा में कृष्ण कुमार केवट और मानिकलाल केवट के मकान में उपार्जन केन्द्र पर धान बेंचने के लिए स्टॉक किया गया था।

कलेक्टर के निर्देश के हुई कार्यवाही
खबर मिलने के बाद जिला कलेक्टर ने खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम और पुलिस विभाग की टीम बना कर कार्रवाई का निर्देश दिया। घटनास्थल पर पहुंचे जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम पंकज वोर्से , त्योंथर तहसीलदार ओपी सोनी और चौकी प्रभारी सोनौरी के साथ मिल कर 540 बोरी धान जब्त की। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत चार लाख 11 हजार 884 रूपए है। यह धान प्लास्टिक की बोरियों में रखी हुई थी।
त्योंथर तहसीलदार ने धान स्टोर करने वाले दोनो किसानों से ऋण पुस्तिका, उपार्जन का पंजीयन, धान बोने के संबंध में प्रोफ मांगे है। हालांकि दोनो किसानों ने कोई डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। बताया गया है कि कोई प्रूफ न होने के कारण सोनौरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि कृष्ण कुमार केवट, मानिकलाल केवट उत्तर प्रदेश से धान लाकर अवैध रूप से सोनौरी खरीदी केन्द्र में बेचने वाले थे।
बताते चलें कि मामले का प्रतिवेतन कलेक्टर को सौंप दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो सीमावर्ती नाकां पर सहकारिता, पुलिस राजस्व, मंडी एवं वेयरहाउस विभाग के अधिकारी और उडनदस्ता दल को विशेष देखरेख के लिए लगाया गया है। जिससे उत्तर प्रदेश से आने वाली अवैध धान पर रोक लगाई जा सके।












Click it and Unblock the Notifications