Rewa News : मंदिर से 200 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चोरी, घंटा भी नहीं छोड़ा चोर
मंदिर के अंदर झूले पर बैठे भगवान बाल गोपाल की 200 साल पुरानी पीतल की मूर्ति मंदिर की घंटी और साइकिल लेकर भाग गए।

रीवा शहर के महाराण मंदिर से लड्डू गोपाल की लगभग 200 वर्ष पुरानी मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। पूरे मामले की शिकायत मंदिर के पुजारी अनीस द्विवेदी ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुजारी ने पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी कि शहर कोतवाली थाना एरिया के मंदिर में भगवान लड्डू गोपाल की वर्षों पुरानी मूर्ति रखी हुई है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने पार किया। जब मंदिर के पुजारी मंदिर आए तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। यह पता नहीं चल पाया है कि मंदिर से मूर्ति किसने और कब चुराई। हालांकि पुजारी द्वारा मुहल्ले के ही एक व्यक्ति पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है।
आरोप है कि मंदिर में चोरी की शिकायत सुबह ही थाने में दर्ज करायी गयी थी। लेकिन पुलिस 24 घंटे तक मंदिर का निरीक्षण करने घटनास्थल नहीं आई। पुलिस रात करीब 12 बजे मंदिर पहुंची और जांच की।
पुजारी के अनुसार मंदिर के पास हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुजारी द्वारा मोहल्ले के एक व्यक्ति पर चोरी का शक जताया है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
आदित्य प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली
मंदिर से मूर्ति चोरी होने का मामला थाने में आया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications