मध्य प्रदेश में अब पक्षियों के लिए लजीज व्यंजनों की व्यवस्था, इस जगह खुलेगा 'गिद्धों' के लिए रेस्टोरेंट

Vulture Restaurants: मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट होने के साथ-साथ गिद्ध स्टेट भी है। इनकी संख्या को बढ़ाने के लिए वन विभाग जल्द ही गिद्ध रेस्टोरेंट खोलने जा रहा है।

रीवा जिले के क्योटी वॉटरफॉल में इस रेस्टोरेंट की शुरुआत होने वाली है। इस रेस्टोरेंट में गिद्धों को ताजा मांस परोसा जाएगा। इस मांस से गिद्धों को कोई नुकसान ना पहुंचे इसके लिए पहले इसे लैब में टेस्ट किया जाएगा।

Vulture Restaurants Rewa News

वन मंडल रीवा इसके लिए काफी तेजी से कार्य कर रहा है। वनमंडल अधिकारी अनुपम शर्मा द्वारा पूरी रूपरेखा तैयार कर लिया गया है कि कैसे रेस्टोरेंट को तैयार किया जाना है। पूरी जानकारी तैयार कर मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

Recommended Video

    Satna News: चित्रकूट में दिखे विलुप्त हो चुके पांच प्रजाति के गिद्ध, पर्यावरण के लिए अच्छे संकेत

    ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल तक यह रेस्टोरेंट बनकर कंप्लीट हो जाएगा। खास बात यह है कि यह अद्भुत रेस्टोरेंट रीवा शहर के बेहद खूबसूरत जगह में खोला जा रहा है। वल्चर सेंटर बनाए जाने का कार्य वाइल्ड लाइफ से अनुमति मिलने के बाद अप्रैल महीने में शुरू कर दिया जाएगा।

    दरअसल, ये सभी प्रयोग गिद्धों की संख्या में अचानक से कमी को देखते हुए किया जा रहा है। यही वजह है कि गिद्धों को बचाने के लिए वन विभाग ने वल्चर साइट के निर्माण का फैसला किया है।

    इसमें प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण वाले स्थान में क्योटी झरने के एक विशेष स्थान को चिन्हित कर यहां वल्चर रेस्टोरेंट बनाने का निर्णय लिया गया हैं।

    खबर अनुसार वर्तमान में मध्य प्रदेश में लगभग 10 हजार के आसपास ही गिद्ध बचे हैं। जिन्हें बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। खास बात यह है कि इस रेस्टोरेंट में गिद्धों को लैब से टेस्टेड मांस परोसा जाएगा।

    वन मंडल अधिकारी रीवा अनुपम शर्मा के जानकारी मुताबिक जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्योटी झरने के एरिया में वल्चर रेस्टोरेंट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को वन मुख्यालय भेजा गया है।

    स्वीकृति मिलने के बाद अप्रैल महीने में इसे प्रारंभ किए जाने की संभावना है। वल्चर रेस्टोरेंट शुरू करने में 10 से 15 लाख रुपये की राशि खर्च होने की संभावना है। माना जा रहा है कि 20 से 25 लाख रुपये प्रति माह के खर्च में वल्चर रेस्टोरेंट का संचालन शुरू किया जा सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+