रीवा में हार गया जिंदगी! 45 घंटे चला रेस्क्यू, नहीं बच पाया 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 6 साल का मयंक

Rewa Borewell Accident: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मयंक की मौत हो गई। मयंक शुक्रवार को बोरवेल में गिर गया था। रविवार को करीब 45 घंटे बाद उसे निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घंटों के रेस्क्यू मिशन और लाखों दुआओं के बाद भी मासूम को जिंदा नहीं निकाला जा सका। बेटे का शव देखने के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mayank Adivasi dies in borewell Rewa News

दरअसल, ना तो सीसीटीवी में मयंक की तस्वीर दिखाई दी और ना ही उस तक ऑक्सीजन पहुंच पाई। 45 घंटों की मशक्कत और तमाम कोशिशों के बाद मयंक का शव मिला है।

Recommended Video

    रीवा में हार गया जिंदगी!45 घंटे चला रेस्क्यू,नहीं बच पाया 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 6 साल का मयंक

    मयंक आदिवासी के रेस्क्यू में NDRF और SDERF की टीम जुटी थी। बच्चे को ऑक्सीजन भी सप्लाई की गई थी। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव की है।

    Rewa Borewell Accident

    जानकारी के मुताबिक, मनिका गांव के पास एक खेत बोरवेल खुला पड़ा था। जिसमें 6 साल का मयंक गिर गया। मयंक अपने माता पिता के साथ खेत में गया था और खेल रहा था और खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया था।

    इस घटना को लेकर प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव जिला प्रशासन से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मनिका गांव में रेस्क्यू के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी प्राप्त की थी। साथ ही जिला पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+