Rewa News : घर में लगी आग तो एक मासूम बच्चे के साथ ज‍िंदा जल गई मां, इस वजह से हुआ हादसा

घर के अंदर फंसी मां समेत एक वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले आग पर काबू पाया।

Fire

रीवा जिले में एक घर में गैस लीकेज से भीषण आग लग गई जिससे घर में सो रही एक महिला और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। आग लगने की कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

मामला जिले के मनगवां बस्ती का है। जहां पुरानी अस्पताल के पीछे एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीण और आस-पड़ोस के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड से संपर्क कर बुलवाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बहुत समय बीत चुका था। इस भीषण आग के चलते घर में मौजूद मां और एक साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ साथ घर में रखा सारा सामान और कच्चा मकान जलकर राख हो गया। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू गैंस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से घर में आग लगी है।

घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने जानकारी दी कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन आग की चपेट में आने से मां और 1 साल का मासूम जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+