Jara Aashirwad Yatra: रीवा में शामिल होंगे अभिनेता रवि किशन, सभाएं लेंगे डिप्टी CM मौर्य
Jara Aashirwad Yatra: विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार आज जोगिनहाई से शुरू होगी। यात्रा में प्रदेश के नेताओं के साथ ख्यात अभिनेता व सांसद रवि किशन भी शामिल होंगे। उनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रीवा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।
इस दौरान मौर्य शनिवार की दोपहर 12 बजे से रीवा में रोड शो में शामिल होंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। मौर्य शाम 4.30 बजे गुढ़ में रोड शो में भाग लेंगे तथा जन सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

यात्रा जोगिनहाई से होते हुए रायपुर कर्चुलियान (रथ सभा), पटना, पहड़िया, सगरा (रथ सभा), इटौरा, विश्वविद्यालय बाईपास रीवा, निराला नगर, खुटेही, सिरमौर चौराहा, एनसीसी मैदान (मंच सभा), पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, खन्ना चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, अस्पताल चौक, धोबिया टंकी, गुढ़ चौक, चिरहुला, लोही, रीठी, महसांव, भीटी, गहिरी, गुढ़ (रोड शो एवं मंच सभा), मोहनिया टनल, चुरहट (रथ सभा), बढ़ौरा एवं रात्रि विश्राम सीधी मे होगा।












Click it and Unblock the Notifications