'गुटखा छोड़ो तभी गांव में आएगी बिजली', तंबाकू चबाने वाले युवक को बीजेपी विधायक का अनोखा आदेश
Pradeep Patel News: मध्य प्रदेश के एक भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने एक अनोखा फरमान सुनाया है।विधायक ने मदद करने की बजाय पूरे गांववालों को अनोखी सजा सुना दी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल रहा है।
मामला कुछ इस तरह है कि मऊगंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रदीप पटेल के जनता दरबार में एक अर्जी पहुंची थी, लेकिन विधायक ने उस अर्जी का निराकरण करने के बजाए गांववालों को उल्टे सजा दे दी। सजा की वजह कुछ और नहीं, बल्कि गुटखा-तम्बाकू बनी है।

एक युवक अपने गांव में ख़राब बिजली ट्रांसफार्मर की शिकायत लेकर विधायक प्रदीप पटेल की जनता दरबार में निराकरण के लिए आया हुआ था। इसकी गलती इतनी थी कि वह तंबाकू चल रहा था। यह देख विधायक प्रदीप पटेल नाराज हो गए।
विधायक ने युवक की मां को फोन लगाकर हालचाल पूछा और उनसे पूछा, आपका बेटा गुटखा कब से खा रहा है। इसे खाने के लिए मना क्यों नहीं करती हो, क्या आपकी बात यह नहीं मानता है।
मां का जबाव मिला, 'आप विधायक हैं, आप ही गुटखा खाने के लिए मना करिये', फिर क्या नेता ने अपना फरमान सुना दिया। विधायक जी ने युवक से कहा, जब तक यह गुटखा खाना नहीं छोड़ेगा तब ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा। विधायक के इस फरमान को सुनकर सब सकपका गए।
भाजपा विधायक ने कहा, मैं सभी का काम करता हूं, लेकिन गांजा शराब गुटका तंबाकू और कोरेक्स पीने वालों की व्यक्ति की सुनवाई नहीं करता। जब यह युवक गुटखा खाना छोड़गा तभी गांव बिजली ट्रांसफार्मर लगेगा।
हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है की जब भाजपा विधायक प्रदीप पटेल सुर्खियों में हो वो अपने अलग अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है। चाहे वो सरकारी कार्यालय के बाहर धरने का मामला हो या फिर एडिशनल एसपी के सामने दंडवत होने का मामला हो इस तरह के कई मामले है जिसके चलते उनके वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाते है।












Click it and Unblock the Notifications