Rewa News: अगर आप सिगरेट पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं, रीवा में बिक रहा है नकली धूम्रपान
Rewa News Today: अगर आप सिगरेट पीने के शौकीन हैं और कहीं से सिगरेट खरीद कर पीने लगते हैं। तो अब आप सावधान हो जाइए।
दरअसल, मध्य प्रदेश के रीवा शहर में नकली सिगरेट बेचने वाले बड़े दुकानदार का खुलासा हुआ।पुलिस छापेमारी में यहां से ब्रांडेड कंपनियों के 290 पैकेट नकली सिगरेट (Cigarettes) जब्त किए गए हैं।

शहर में नकली सिगरेट के गोरखधंधे पर पुलिस का छापा पड़ा है। जहां नामी सिगरेट कंपनी के नाम पर धड़ल्ले से नकली सिगरेट बेची जा रही थी।
सीएसपी नवीन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने शिव ट्रेडर्स की दुकान पर छापेमार कार्यवाही की। जहां से 40 हजार से अधिक कीमत की 290 पैकेट नकली सिगरेट जब्त की गई है।
सीएसपी नवीन तिवारी के जानकारी अनुसार नकली सिगरेट बिकने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने कार्यवाही की। जहां कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में नकली सिगरेट जब्त की गई है।
उन्होंने बताया की नकली सिगरेट के संबंध में दुकान संचालक से लगातार पूछताछ की जा रही है। आगे भी इस तरह की शिकायतें मिलने पर पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications