Rewa News: कचरे से बिजली बनाने का एनर्जी प्लांट बनकर तैयार, 15 अगस्त से पैदा होगी 6 मेगावाट बिजली

Rewa News:

Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पहाड़िया गांव में कचरा शोधन प्लांट स्थापित किया गया है। कचरे से बिजली बनाने के नए प्लांट का निर्माण 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इस प्लांट से प्रतिदिन 6 मेगावाट बिजली पैदा होगी और रोजाना 60 टन कचरे की खपत होगी।

कचरा शोधन प्लांट में रीवा नगर निगम सहित 35 नगर पंचायतों से कचरे का संग्रह किया जाएगा। इस कचरे से 6 मेगावाट बिजली पैदा होगी। इस संयंत्र का निर्माण काम तेजी से चल रहा है। निर्माण काम अपने अंतिम चरण में है। संयंत्र से संबंधित वायलर, टरबाइन समेत सभी मशीन स्थापित की जा चुकी है।

rewa waste treatment energy plant
कचरा शोधन प्लांट में केवल सिविल का काम बचा हुआ है। कचरा शोधन प्लांट के इंजीनियर के अनुसार 10 प्रतिशत काम अभी शेष है। यह काम भी 15 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा।इस प्लांट को लेकर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल भी गंभीरता दिखा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। हाल ही में उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और जल्द से जल्द बचा हुआ काम पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

प्रतिभा पाल ने कहा कि हमें यह उम्मीद है कि अगस्त के महीने में बिजली उत्पादन का काम शुरू हो जाएगा। जल्द से जल्द कचरे को संग्रहीत करने से लेकर उससे बिजली बनाने तक की प्रक्रिया को पूरी तरह से मशीनीकृत यह जाने के लिए निर्देश दिए गए है।इसके लिए जरूरी उपकरणों की तत्काल खरीदी की जाए। निर्देश के बाद निर्माण काम तेजी से चल रहा है।

शेष बचे काम को 15 जुलाई तक पूरा करके इसमें 15 अगस्त से बिजली उत्पादन प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण काम समय पर पूरा कराने के लिए अतिरिक्त श्रमिक तैनात करें। बिजली बनाने के लिए प्रतिदिन 60 टन कचरे की जरूरत पड़ेगी। प्लांट में भंडारित कचरे का सुरक्षित भण्डारण कराया जाए। शेष बचे कचरे का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से कराया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+