'राजनीतिक अपराधी मुंह दिखाने लायक नहीं', नगर निगम अध्यक्ष ने मेयर को सुनाई खरी खोटी, Video
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के भाजपा नेता नगर निगम स्पीकर व्यंक्टेश पाण्डेय का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे है। [वीडियो नीचे है]
वायरल विडियो में नगर निगम अध्यक्ष इस कदर भड़के की भरे मंच से ही उन्होंने कह दिया कि महापौर अजय मिश्रा मुंह दिखाने के लायक नही है। कराए गए कार्यों में हमेशा रोड़ा बन जाते है। यह तो काम के नाम पर सिर्फ दलाली करते है।

नगर निगम अध्यक्ष ने महापौर को सुनाई खरी खोटी
दरअसल शनिवार को रतहरा स्थित नवीन छात्रपति शिवाजी पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम का अयोजन हुआ इस अवसर पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला सहित सासंद जनार्दन मिश्रा सहित अन्य नेता प्रशानिक आधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी दौरान नगर रीवा निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे ने भाषण देना शुरू किया और महापौर अजय मिश्रा बाबा को भला बुरा कहने लगे। नगर निगम कमिश्नर ने जमकर खरी खोटी सुनाते उन्होंने ने कहा की महापौर अक्सर कराए गए विकास कार्यों पर उंगली उठाने का काम करते है।
महापौर पर साधा निशाना बोले महापौर ने लगाई थे अनर्गल आरोप
नगर निगम अध्यक्ष ने कहा की अभि हाल ही में महापौर अजय मिश्रा बाबा ने पत्रवार्ता का अयोजन किया था जिसने उन्होंने ने सत्तापक्ष पर अनर्गल आरोप लगाए थे। उन्होंने अधूरे कार्यों के लोकार्पण करने के साथ ही अन्य आरोप लगाए थे। नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे ने कहा की हाल ही में पत्रकावर्ता करते हुऐ महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा था की हमने 100 करोड़ का विकास कार्य करवाया है। लेकिन मै आपको बतलाना चाहता हू की रीवा नगर निगम प्रतिवर्ष 40 रूपए करोड़ प्रतिवर्ष केवल कर्मचारियों को देने के लिऐ आता है। यह पैसा मध्य प्रदेश और केन्द्र की सरकार देती है।
महापौर सत्तापक्ष के नेताओ पर लगाते है अनर्गल आरोप
अपने उद्बोधन में नगर निगम अध्यक्ष ने कहा की झूठे आरोप लगाने से काम नही चलेगा काम करने की नियत रखो अगर किसी नेता ने काम किया है तो उसे प्रोत्साहन दो उसकी तारीफ करो तुम लोगो ने क्या सौदा किया था जो कम्पनी ब्लैक लिस्टेट होने के कगार पर थी उसको निगम कमिश्नर के द्वारा ब्लैक लिस्टेट किया गया कितने पैसे में तुम्हारा धंधा चला और कितना पैसा लेकर उसे व्हाइट किए हो आपने तो केवल काम में अड़ंगेबाजी ही की है। झूठे आरोप मत लगाओ और काम करो महापौर कहते है की मुझे किसी भी लोकार्पण कार्यक्रम में बुलाया नही जाता लेकिन वह झूठ बोलते है।
महापौर को बताया राजनितिक अपराधी
निगम स्पीकर व्यंकटेश पांडे ने आगे कहा की उन्हे हर एक कार्यक्रम में निमंत्रण दिए जाते है। लेकिन वह मुंह दिखाने के काबिल नही है। इस लिऐ वह कार्यक्रम में नही आते। नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा की अगर तुम्हारे अन्दर क्षमता है। अगर तुम गलत नही हो तो आओ मीटिंग करो और आप भी अपनी बाते रखो लेकिन इन्हें केवल दलाली करना है। बस हर जगह विकास के कार्य चल रहें है लेकिन इन्हें उसमे केवल रोड़ा बनना है। आप हमारी गलतियां बताइए पर झूठे आरोप मत लगाइए पूरे शहर को चौपट कर के रख दिया और कोई काम नही किया यह तो राजनितिक अपराधी है।












Click it and Unblock the Notifications