Rewa News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह की संशोधित तारीखें घोषित, 11 मार्च से शुरू होकर 14 को खत्म

जिले भर में इस योजना से पात्र कन्याओं को लाभांवित करने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने सामूहिक विवाह समारोह की तिथियां निर्धारित की हैं।

mukhymantri Kanya Vivah

रीवा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह की संशोधित तारीखों की घोषणा कर दी गई है। बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत पात्र कन्याओं का सामूहिक सम्मेलन में विवाह कराया जाएगा। योजनान्तर्गत कन्याओं को 11 हजार की राशि एवं 38 हजार रुपए के घर गृहस्ती के सामान दिए जाते हैं।

आयोजन के लिए संबंधित नगरीय निकायों को प्रति कन्या 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। जिले भर में इस योजना से पात्र बालिकाओं को लाभान्वित करने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने सामूहिक विवाह समारोह की तारीखों को घोषित कर दी है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने बताया कि इसी तरह 12 मार्च को नगर निगम रीवा, जनपद पंचायत गंगेव, नप मनगवां, नप गोविंदगढ़ और जनपद पंचायत रीवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह आयोजित किया जायेगा। जबकि जनपद पंचायत मऊगंज और नगर पंचायत मऊगंज में 13 मार्च को तथा जनपद पंचायत हनुमना और नगर पंचायत हनुमना में संयुक्त रूप से 14 मार्च को कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि 5 मार्च से होने वाली कन्याओं के विवाह की तारीखों में संशोधन किया गया है। अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह 11 मार्च से 14 मार्च तक होगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह 11 मार्च को नप नईगढ़ी, सिरमौर, सेमरिया, बैकुंठपुर, त्योंथर, जावा, जिला सिरमौर, जिला त्योंथर एवं जिला रायपुर करचुलियान ,चाकघाट जिला नय नपगढ़ी सहित नप डभौरा, और नयाप गुढ़ में आयोजित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+