MP Election 2023: मनगवां में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, क्या बीजेपी दे पाएगी कड़ी चुनौती?

MP Election 2023:

MP Election 2023: रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा पार्टी के पंछूलाल प्रजापत‍ि विधायक हैं। इस सीट पर 2.6 लाख लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है। 2013 के चुनाव में मनगवां सीट पर भाजपा और बीएसपी के बीच कांटे की टक्कर थी। हालांकि नतीजों में बहुजन समाजवादी पार्टी की शीला त्यागी ने भाजपा की पन्नाबाई प्रजापति के सिर्फ 275 वोटों से हराया था।

मनगवां विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ ही जातीय समीकरण का बोलबाला रहा है। हालांकि विकास के मामले में यहां दूसरे विधानसभा क्षेत्र से आगे है। इसका बड़ा कारण यह सीट पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की रही है। कांग्रेस का शासनकाल हो या बीजेपी का यहां सबसे अधिक विकास कम हुए हैं।

MP Mangawan Assembly Seat,

क्षेत्र की बड़ी समस्याएं: इस क्षेत्र में भी शिक्षा का स्तर बेहद कमजोर है। बीएड महाविद्यालय की मांग, मलकपुर तालाब का संरक्षण, कृषि उपज मंडी के साथ ही सब्जी मंडी की मांग,पेयजल समस्या को लेकर मनगवां क्षेत्र में नल-जल योजना, मुख्य नहरों से माइनर नहरों की मांग की जाती रही है।

सामान्य 45%, ओबीसी 26 फ़ीसदी, एससी 18, एसटी 9 फ़ीसदी मतदाता है है। मनगवां सीट पर भाजपा का का दबदबा है। 2018, 2008 और 2003 में यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। जबकि 2013 में बीएसपी ने विजय प्राप्त की थी। इनके अलावा यहां 1998 ,1993, 1990, 1985, 1980 ,1977 में कांग्रेस ने ही चुनाव जीते थे। 2003 से पहले मनगवां सीट कांग्रेस का गढ़ रही थी। अब 2023 के चुनाव में यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

2018 भाजपा पंचूलाल प्रजापति
2013 बीएसपी शीला त्यागी
2008 भाजपा पन्ना बाई प्रजापति
2003 भाजपा गिरीश गौतम
1998 कांग्रेस अजय सिंह राहुल
1993 गोविंद प्रसाद मिश्रा
1990 कांग्रेस अर्जुन सिंह
1985 कांग्रेस चंपा देवी
1980 कांग्रेस से चंपा देवी
1977 कांग्रेस लाल रूक्मणी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+