MP Election 2023: रीवा की देवतालाब सीट पर BJP का कब्जा, सिर्फ एक बार जीत पाई कांग्रेस, क्या है सियासी समीकरण?

MP Election 2023: विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा सीट में पिछले 35 साल से कांग्रेस का सूखा पड़ा हुआ है। 35 वर्षों से यहां अब तक कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं चुना गया‌। वहीं वर्ष 1998 से अब तक यहां पर भाजपा का विधायक चुना गया है।

इसके पहले 1990 से लेकर 1998 तक यहां बहुजन समाजवादी पार्टी पर मतदाता ने भरोसा जताया था और बसपा से यहां पर विधायक रहे हैं। 1998 में पहली बार भाजपा से पंचू लाल प्रजापति यहां पर विधायक चुने गए और 2008 तक लगातार यहां से विधायक बने। साल 2008 विधानसभा चुनाव में मनगवां विधानसभा सीट आरक्षित हुई। जिसके कारण पंचू लाल प्रजापति यहां से चुनाव लड़ने लगे और देवतालाब विधानसभा सीट से गिरीश गौतम को साल 2008 में प्रत्याशी बनाया गया। उसके बाद से अब तक वह लगातार देवतालाब के विधायक चुने जा रहे हैं।

MP Devtalab Assembly Seat

देवतालाब विधानसभा सीट से वर्तमान में गिरीश गौतम विधायक हैं। जिन्हें इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष भी बनाया गया है। दरअसल साल 2008 में जिले की देवतालाब विधानसभा में भाजपा के गिरीश गौतम को क्षेत्र की मतदाता ने विधायक बनाया था। जिसके बाद से वह अब तक लगातार यहां पर विधायक बने हुए हैं। लगातार 4 बार विधायक बने होने के कारण ही इस बार मध्य प्रदेश में बनी बीजेपी सरकार में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष भी बनाया गया है।

साल 2008 के पहले साल 2003 में गिरीश गौतम को मनगवां विधानसभा सीट से जीत मिली थी। जहां पर उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता श्रीनवास तिवारी को चुनाव हार आया था।

2018 में भी भाजपा ने गिरीश गौतम को टिकट दिया। जबकि बसपा से सीमा जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। जहां चुनावी परिणाम में गिरीश गौतम को लगभग 45 हजार वोट मिले थे। जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी उम्मीदवार सीमा जयवीर सिंह को 44 हजार वोट मिले थे। जहां एक बार फिर चुनाव में गिरीश गौतम ने जीत हासिल की थी। चुनाव में गिरीश गौतम ने 1 हजार 8 वोटों से जीत हासिल की थी और तीसरे बार देवतालाब सीट से विधायक बने।

देवतालाब सीट पर ओबीसी का बाहुल्य है। यहां ओबीसी की आबादी 34% फीसदी है, जबकि 34 फीसदी सामान्य,18 फीसदी,एससी,10 फीसदी, एसटी वर्ग के वोटर है। देवतालाब सीट पर बीएसपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पिछले 4 विधानसभा चुनाव में बीएसपी देवतालाब में दूसरे नंबर पर रही है। इन विधानसभा चुनावों में बीएसपी प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। 1993 और 1990 के विधानसभा चुनाव मे बहुजन समाजवादी पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां 1985 में जीत हासिल की थी।

2018 भाजपा गिरीश गौतम
2013 भाजपा गिरीश गौतम
2008 भाजपा गिरीश गौतम
2003 भाजपा पंचू लाल प्रजापति
1998 भाजपा पंचू लाल प्रजापति
1993 बीएसपी जयकरण साकेत
1990 बीएसपी जय करण साकेत
1985 कांग्रेस बिंद्रा
1980 कांग्रेस रामखेलवान
1977 जेएनपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+