Rajendra Shukla Profile: छात्र राजनीति से लेकर कैबिनेट मंत्री बनने तक, दिलचस्प रहा राजेंद्र शुक्ला का सफर

Rajendra Shukla Profile:

Rajendra Shukla Profile: मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में विधायक राजेंद्र शुक्ला को चौथी बार जगह मिली है। राजेंद्र शुक्ल की पहचान विंध्य क्षेत्र में बड़े नेता के तौर पर की जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की सरकार 2013 में पहली बार राजेंद्र शुक्ला को आवास एवं पर्यावरण राज्य मंत्री बनाया गया था।

शिवराज सरकार में दूसरी बार 2008 में ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री बनाया गया।तीसरी बार 2013 में उद्योग नीति एवं निवेश संवर्धन कैबिनेट मंत्री का कार्यभार संभाला। इसके साथ ही उनको एमपी राज्य का औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

Rajendra-Shukla-Profile-Rewa

चौथी बार 2018 के विधानसभा चुनाव में वह विधायक बने लेकिन एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी और जब बीजेपी ने सत्ता संभाली तो सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्री बना दिया गया। हालांकि राजेंद्र शुक्ला को मंत्री नहीं बनाया गया। जिसके कारण भाजपा से विंध्य क्षेत्र के लोगों को काफी नाराजगी थी। यह क्षेत्र ब्राह्मण बहुल माना जाता है, जिसे साधने के लिए आखिरी में शिवराज सिंह चौहान ने अब उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी है।

विंध्य में पार्टी के कद्दावर नेता राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में रीवा जिले की 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। शुक्ला की गिनती सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी लोगों में होती है।

रीवा में ठेकेदार भैया लाल शुक्ल के दूसरे बेटे के रूप में राजेंद्र शुक्ल का जन्म 1964 में हुआ। राजेंद्र शुक्ला की पत्नी का नाम सुनीता है। शुक्ला परिवार में 2 बेटी और एक बेटा और हैं। शुक्ला छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे। 1986 में रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्र संघ प्रेसिडेंट बनाए गए थे।

उन्होंने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था। वह युवा कांग्रेस में कोषाध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। इसके बाद वह भाजपा की सदस्यता ले ली। वर्ष 2003 में पहली बार वह रीवा विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रहे महाराज पुष्पराज सिंह को पहली बार चुनाव हराकर विधानसभा में पहुंचे थे और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सतना जिले में मुकुंदपुर टाइगर सफारी रीवा और गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा सोलर प्लांट यह 2 बड़ी उपलब्धि राजेंद्र शुक्ला के ही नाम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+