MP अब 53 जिलों वाला राज्य बना, रीवा से अलग होकर मऊगंज बना नया जिला, CM शिवराज ने की घोषणा
इस नवीन जिले में 1070 गांवों को शामिल किया गया है। वहीं तीन तहसीलों की 12 राजस्व सर्किल और 264 पटवारी हल्के होंगे।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज को जिला बनाने का ऐलान किया है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 53 जिले हो जाएंगे। नए जिले में मऊगंज, हनुमना, देवतालाब और नईगढ़ी तहसीलें होंगी।
इस नए जिले में 1070 गांवों को शामिल किया गया है। वहीं, तीन तहसीलों के 12 राजस्व मंडल और 264 पटवारी हल्के होंगे। ज्ञात हो कि रीवा जिले में वर्तमान में 2817 ग्राम, 12 तहसील, 857 पटवारी हल्के तथा 42 राजस्व निरीक्षक अंचल हैं। मऊगंज अब रीवा जिले से 65 किलोमीटर की दूरी पर और हनुमना 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
शनिवार को मऊगंज पहुंचे मुख्यमंत्री बोले- विधायक 4 वर्षों से बुला रहे थे, अब हमें आना पड़ा इस अवसर पर उन्होंने संबल योजना के लाभ गिनाते हुए कहा कि हम जन्म से अंतिम विदाई तक रुपए दे रहे हैं। सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कई योजनाओं को बंद कर दिया है। मध्य प्रदेश की बहनों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने 738 करोड़ के 34 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें से 73.56 करोड़ की लागत के 10 कार्य नए जिले में किए जाएंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से 605 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी। कार्यक्रम की शुरुआत में हंगामा होने पर सीएम शिवराज ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज के साथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम,पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य व मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया मौजूद थे. मनगवां, गुढ़ व सिरमौर विधायक समेत क्षेत्रीय नेता शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications