खतरों के खिलाड़ी बने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्काई साइकलिंग चलाकर पार की नदी, VIDEO वायरल
rewa Viral Video News: मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदेश की जनसंपर्क मंत्री खतरों के खिलाड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंत्री स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। रीवा जिले में 15 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए इको पार्क का भव्य लोकार्पण रविवार की शाम को होना था। इको पार्क के लोकार्पण के कार्यक्रम से पहले जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला निरीक्षण करने इको पार्क गए थे।

इस दौरान उन्होंने स्काई साइकिलिंग करने का मन बनाया। फिर क्या था, देखते ही देखते राजेंद्र शुक्ल हवा में लटकी केवल के सहारे साइकिल पर सवार हुए और पैडल मारते हुए बीहर नदी के इस पर से उसे पर चले गए।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंत्री का वीडियो
जब मंत्री एडवेंचर का लुफ्त उठा रहे थे। इस दौरान किसी ने जनसंपर्क मंत्री का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। राजेंद्र शुक्ल का स्काई साइकलिंग वाले एडवेंचर करने का वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर काफी शुरू किया बटोर रहा है वायरल वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जनसंपर्क मंत्री लोगों को एक संदेश देना चाहते हैं कि इको पार्क में बने सभी स्पोर्ट्स एडवेंचर्स पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि जब जनसंपर्क मंत्री स्काई साइकलिंग कर रहे थे, तब वहां स्पोर्ट्स एक्सपर्ट भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications