PM Modi in Rewa: पीएम मोदी नृत्य नाटिका से हुए भावुक, बोले- धरती हमारी माँ है इसे मारने का हक हमें नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रीवा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपये की नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

PM Modi in Rewa: मध्य प्रदेश रीवा के एसएएफ मैदान में पंचायत राज दिवस का राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह के शुभारंभ में लोक कलाकारों ने धरती कहे पुकार के नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसमें धरती माता बनी लोक कलाकार कनिष्का ने खेती में रासायनिक खाद के अत्याधिक उपयोग से बंजर हो रही धरती तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान की व्यथा-कथा मार्मिक ढंग से प्रस्तुत की। जिसे देखाकर प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गये अपने स्थान से उठकर मंच के कोने से लगातार खड़े रहकर गंभीरता से उन्होंने नृत्य नाटिका को देखा और शानदार प्रस्तुति के माध्यम से संदेश को जाना और चिंतित हुए।

नृत्य नाटिका के अंतिम भाग में प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का संदेश लोक कलाकारों ने नृत्य और गीत के माध्यम से दिया। सीधी की बाल लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने धरती को हराभरा बनाने और माटी के रक्षा का गीत प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उद्बोधन में धरती कहे पुकार के नृत्य नाटिका का संदेश का उल्लेख किया तथा विन्ध्य की बेटियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका की सराहना की। इस नृत्य नाटिका का लेखन और निर्देशन नदीम खान ने किया। इसका मधुर संगीत मिलिंद पाण्डेय ने किया।












Click it and Unblock the Notifications