Rewa News: जूते मरने के चक्कर में मैडम की चली गई थानेदारी, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने निकाला रसूख
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला टीआई की धमकी देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की धमकी दे रही थीं।
ऑडियो वायरल होने के बाद महिला टीआई उषा सोमवंशी ने भी सफाई दी थी। साथ ही कहा था कि उसे तोड़मरोड़ कर वायरल किया जा रहा है। फरियादी अपने पिता को परेशान कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी कोई इंज्यूरी नहीं थी, इसलिए एनसीआर काटकर दे दिया गया था।

वहीं, चाकघाट थाना प्रभारी की शिकायत फरियादी ने एसडीओपी से की थी, जिन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का विश्वास दिया था। ऑडियो वायरल होने के बाद महिला टीआई उषा सोमवंशी की थानेदारी चली गई है।
इस मामले में रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने महिला थाना प्रभारी उषा सोमवंशी को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, उनकी जगह चाकघाट थाने का प्रभार उप निरीक्षक संजीव शर्मा को सौंपा गया है। संजीव शर्मा ही अभी चाकघाट थाने का काम देखेंगे।
दरअसल, पड़री गांव निवासी अभय द्विवेदी अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए चाकघाट थाने गए हुए थे। थाना प्रभारी से मुलाकात के बाद भी 3 दिनों तक मामला दर्ज नहीं किया गया। तीसरे तीन थाना प्रभारी उषा सोमवंशी ने फोनकर उसके साथ बदसलूकी की। साथ ही कहा कि अगर पिता ने एक मारे हैं तो मैं तुझे 2 जूते मारूंगी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।
इसके साथ ही वायरल ऑडियो पर टीआई उषा सोमवंशी ने भी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उसे ऑडियो को गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। आठ मई को पड़री निवासी अभय द्विवेदी थाने पर आया था। उसने कहा था कि उसके पिता ने मारपीट की है। मारपीट इतना ज्यादा नहीं थी, मुंशी जी ने एनसीआर काटकर दिया था। बाद में गांव में हमने पता किया तो पता चला कि दोनों भाइयों में कूलर में पानी डालने को लेकर लड़ाई हुई है। इनके पिता कवर्धा में हेड कॉन्स्टेबल के रूप में कार्यरत है। जमीन जायदाद को लेकर इनके बीच में झगड़ा चल रहा था। पिता पर ये लोग जमीन जायदाद अपने नाम पर कराने के लिए दबाव बना रहे थे। पिता ने भी इनके खिलाफ शिकायत की है।
अभय द्विवेदी थाने पर अनावश्यक दबाव बना रहे थे। अब वे झूठा वीडियो वायरल कर रहे हैं। किसी राजनैतिक दबाव में काम नहीं किया जाता है। उनके पिता ने भी थाने में एक शिकायत की है। पिता ने बेटे की पढ़ाई पर काफी खर्च किया है। बेटों की वजह से वह मानसिक दबाव में रहते हैं। अभय द्विवेदी पुलिस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।
वहीं, फरियादी ने ऑडियो वायरल होने के बाद महिला थानेदार पर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मैं उनके व्यवहार से बहुत आहत हूं। सीनियर अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करूंगा। एसडीओपी उदित मिश्रा ने कहा था कि ऑडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications