Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rewa News: पत्नी को निर्वस्त्र कर दोस्तों के सामने परोसा कलयुगी पति, सामने बैठकर बनाता रहा गंदे वीडियो

Rewa News:

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से पति पत्नि के पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला समाने आया है। यहां बॉस और दोस्तों के साथ हमबिस्तरी होने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल‌ करने लगा। पीड़ित महिला थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची‌ महिला ने अपने ही पति, ससुर समेत ससुरालियों के अन्य लोगो पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे वैश्यावृत्ति करने के लिए बोलता है। गंदा काम नहीं करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। महिला के अनुसार हाल ही में उसका पति अपनी कम्पनी के बॉस और दोस्तो को घर बुलाया था। जिसके बाद पति ने दोस्तो के सामने ही पत्नि को शारिरिक संबंध बनाने के लिए बोलने लगा। इस बात का विरोधी करने पर महिला के पति ने उसके कपड़े उतार कर उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

wife friend physical relationship rewa

सिरमौर क्षेत्र की निवासी महिला की शादी शादी 26 मई 2022 को रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के निवासी शिवेंद्र कुमार साकेत के साथ हुई थी। महिला का आरोप है की शादी के कुछ महीने से ही उसका पति और ससुराल के अन्य लोग उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। एक दिन तो उसके पति ने सारी हदें पार कर दीं। महिला ने कहा कि ससुराल के सभी लोगो ने उसके कपड़े उतार कर गांव वालों के सामने मारपीट की इसके बाद भी वह सब कुछ सहन करती रही।

महिला के अनुसार बीते दिनो उसका पति अपने कंपनी के एक बॉस और अन्य 5 से 6 दोस्तों को घर बुलाया था। इस दौरान पति ने महिला को अपने बॉस और सभी दोस्तो के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने जब पति की बात मानने से इनकार किया तो उसके कपड़े उतार कर उसका विडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी दी। महिला ने अपने ससुर पर भी शारिरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

एडिशनल एसपी अनिल सोनकर के अनुसार एक महिला कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। महिला का आरोप था कि उसका पति जहां नौकरी करता है वहां के बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। महिला के पति ने उसकी कुछ अपत्तिजनक वीडियो और भी बना ली है। जिसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला की शिकायत पर थाना विश्वविद्यालय 294, 323, 506 बी' के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।‌ महिला ने जिस मोबाइल से आपत्तिजनक विडियो और फोटो बनाने लेंने की बात कही है वह मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुआ है। मामले में विवेचना की जा रही है मोबाइल मिलने के बाद अगर कुछ भी ऐसा पाया जाता है तो अन्य धाराए बढ़ाकर आगे की कर्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+