Rewa News: रीवा में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला, चप्पल के चक्कर में पकड़ा बकरी चोर
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चोरी का अजब गजब मामला देखने को मिला है। बकरी चोरी करने के बाद चोर फरियादी के घर चप्पल बदलने गया था। ग्रामीणों ने घेरा तो बंदर की तरह पेड़ में चढ गया। पूरा मामला शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र का हैं।
दरअसल बीते गुरुवार की देर रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी आरोपी चोर गोविन्द रजक अपने अन्य दो साथियों के साथ चोरी करने के मकसद से चोराहटा थाना क्षेत्र स्थित अंमबा गांव गए हुए थे और तीनो ने मिलकर एक घर तीन बकरियां चोरी कर ली और अपने साथ ले गए।

बकरी चोरी की जानकारी तत्कला पीड़ित ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एक आरोपी को रंगे हाथो पकड़ जबकि की दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले पर मुख्य आरोपी फरार था।
इस दौरान बकरी चोरी के घटना को अंजाम देने वाले मुख्य फरार आरोपी गोविन्द रजक से एक गलती हो गई और वारदात के दौरान वह जल्दबाजी में अपनी चप्पल उतार कर फरियादी की चप्पल पहन कर चला गया था चोरी वाली रात जब आरोपी चोर ने अपनी चप्पल देखी तो वह चप्पल बदली हुइ थी इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह चोर उसी चप्पल को पहनकर अपनी चप्पल बदलने वापस अंमबा गांव फरियादी के घर जा रहा था।
आरोपी चोर फरियादी के घर पहुंच पाता इससे पहले ही मार्ग में चोर का सामना फरियादी से हो गया। फरियादी की नजर जब चोर के पैर में पहनी हुइ चप्पल पर पड़ी तो उसने उसे बीच रास्ते में ही रोक लिया और पूछताछ शुरु कर दी।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बकरी चोर ने राहत की सांस ली। पुलिस को नीचे खड़ा देख चोर ने कहा की आप भगवान के तरह प्रकट हुए है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बकरी चोर को पेड़ से नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने अन्य 2 बकरी चोरों की भी गिरफ्तारी कर ली थी। मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की गई इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications