Rewa News: चाकू की नोक पर दोस्त के बच्चों को किया किडनैप, जिगरी यार की करतूत जानकर खड़े हो जायेंगे रोंगटे
Rewa News: घटना की सूचना पीड़ीत परिवार ने किसी तरह पुलिस को दी मौके पर पहुंचीं पुलिस ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ आरोपी को बहलाया फुसलाया और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से किडनैप (kidnaps) का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने दोस्त के दो बच्चों को चाकू के नोक पर किडनैप कर लिया। आरोपी ने बच्चों के परिवार से 16 लाख रुपये फिरौती मांगी। इस किडनैपिंग की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में पुलिस की टीम सक्रिय हुई और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस दौरान 1 फरवरी को मोहल्ले में भारी भीड़ लगी रही। मामला रीवा शहर के चोरहटा थाना इलाके के मैदानी मोहल्ले का है।

जानकारी अनुसार रीवा शहर के मैदानी क्षेत्र के निवासी शिवेंद्र सिंह शहडोल में पुलिस विभाग में कार्यरत है। उनका दोस्त दीपक चौहान रेलवे विभाग में नौकरी करते हैं। वह फिलहाल मैहर स्टेशन में पदस्थ है। जानकारी अनुसार दोनों के बीच 2 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। इस लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। कई बार दोनों के बीच तीखी मुंह जबानी भी हुई थी। इस बात से दीपक शिवेंद्र से नाराज चल रहा था।
इसी विवाद के मद्देनजर दीपक चौहान शिवेंद्र के घर पहुंचा। यहां उसने उसकी पत्नी के साथ काफी समय तक बातचीत की। चूंकि, वह पहले से परिचित था इसलिए शिवेंद्र की पत्नी ने भी बिना किसी डर के बातचीत करती रही।
इस बीच अचानक आरोपी उठा और 6 माह और 2 साल के दो बच्चों को उन्हीं के घर के अंदर किडनैप कर लिया। उसे समय उसके हाथ में चाकू और पेट्रोल था। उसने बच्चों को बंदक बनाकर 4 लाख रुपये की मांग की।
उसके बाद उसने रकम बढ़ाकर 16 लाख रुपये कर दी। वह लगातार धमकी देता रहा कि रुपये नहीं दिए और पुलिस को जानकारी दी तो दोनों बच्चों को मार डालेगा। पहले तो परिजन आरोपी से निवेदन करते रहे। लेकिन, जब वह नहीं माना तो परिजनों ने चुपके से चोरहटा पुलिस को जानकारी दे दी।
इसके बाद थाना प्रभारी स्रागेश सिंह राजपूत पुलिस बल लेकर गोपनीय तरीके से मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को भरोसे में लेकर दीपक को पैसे देने की बात कही। करीब 8 घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद दीपक पैसे की लालच में आ गया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।












Click it and Unblock the Notifications