Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rewa news : चाइनीज मांझे से बाइक सवार आईटीआई छात्र की गर्दन कटी, 90 टांके लगे

रीवा शहर में पतंग की चाइनीज डोर से आईटीआई के छात्र की गर्दन कट गई। बाइक चलाते समय अचानक हुए हादसे के बाद युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया।

rewa kite stringer neck young man cut

रीवा शहर में पतंग की चाइनीज डोर से आईटीआई के छात्र की गर्दन कट गई। बाइक चलाते समय अचानक हुए हादसे के बाद युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया। जबकि पीछे बैठे दो साथी बाल-बाल बच गए। पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ओवर ब्रिज पर खून से लथपथ युवक को पड़ा देख रुक गया। घायल साथियों से पूरी घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद संजय गांधी गंभीर हालत में युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने घायल युवक के गले में 90 टांके लगाए हैं‌। डॉक्टरों ने युवक की स्थिति गंभीर बताई है। घायल का फिलहाल गला-नाक-कान विभाग में उपचार चल रहा है। यह हादसा शनिवार शाम को समान तिराहा पुल के ऊपर हुआ।

पुलिस के अनुसार घायल छात्र मोहित सोंधिया 20 वर्ष मनगवां का रहने वाला है। वह शनिवार की शाम मोटरसाइकिल में सवार दो साथियों के साथ आईटीआई कॉलेज से पढ़ाई कर घर जा रहा था। सिरमौर चौराहा पुल से पुराने बस स्टैंड होते हुए समन की ओर जाना था। दो किमी आगे वही तिराहा फ्लाईओवर से गुजर रहा था। तभी बीच पुल पर हादसा हो गया।

घायल के दोस्तों ने बताया कि अचानक समान पुल के ऊपर से पतंग की चाइनीज डोर आ गई। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे मोहित सोंधिया की गर्दन फंस गई। ऐसे में पतंग की डोर से गर्दन का काफी हिस्सा कट गया। घटना के बाद मोहित की बाइक सहित हम दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरते ही उसके गले से खून की धार बह निकली। कई राहगीर रुके तो कई लोग आगे निकल गए।

घटना के बाद दोस्त चिल्लाने लगे और मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच सिरमौर चौराहे से आए पद्माधार कॉलोनी निवासी आशु सोंधिया ने मोटरसाइकिल रोक ली। उन्होंने सांत्वना दी। इसके बाद वह मोहित को लेकर अस्पताल आ गए हैं। डॉक्टरों ने इसे टांके लगा दिए हैं। गला नाक कान विभाग के चिकित्सक एडमिट कर उपचार कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+